18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220519 WA0003
व्यापार

बिटमेक्स की और से उत्पाद का विस्तार करने के लिए स्पॉट एक्सचेंज लॉन्च

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में से एक, बिटमेक्स ने खुदरा और संस्थागत व्यापारियों के लिए कंपनी अपने उत्पाद की पेशकश का विस्तार करने के खातिर बिटमेक्स स्पॉट एक्सचेंज के शुभारंभ की घोषणा की है। कंपनीने लॉन्च ऐसे मौके पर किया है जब कंपनी अपने डेरिवेटिव ऑफर की सफलता के बाद शीर्ष दस वैश्विक स्पॉट एक्सचेंज में अपना स्थान बनाना चाहती है। बिटमेक्स स्पॉट एक्सचेंज का शुभारंभ भारत में क्रिप्टो व्यापारियों को अत्याधुनिक उत्पादों की पेशकश खातिर बिटमेक्स की रणनीति के एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है। बिटकॉइन, इथेरम, चेनलिंक, युनिस्वैप, पोलीगोन, एंक्सी इन्फिनिटी और ऐपेकॉइन सहित सात जोड़ी क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन करता है, सभी टेथर के खिलाफ।

अभी उपयोगकर्ता सेंट्रल लिमिट ऑर्डर बुक्स के माध्यम से कॉइन कन्वर्जन रिक्वेस्ट-फॉर-कोट्स रखकर और एपीआई ट्रेडिंग का लाभ उठाकर स्पॉट तक पहुंचने में सक्षम हैं और साथ ही अगले कुछ हफ्तों में बिटमेक्स लाइट मोबाइल ऐप पर स्पॉट के लॉन्च होने के बाद किया जा सकेगा। यह उपयोगकर्ताओ की बढ़ती मांग और बाजार की बदलती परिस्थितियों की वजह से बिटमेक्स ने पिछले साल अपने उत्पादों के सूट के पूरक के लिए अपना पूरी तरह से एकीकृत स्पॉट एक्सचेंज बनाने का फैसला किया था। बियोंड डेरीव्हेटिव्ज रणनीति के बाद, आज लॉन्च किए गए बिटमेक्स स्पॉट का उद्देश्य नए खुदरा और संस्थागत ग्राहकों को मंच पर आकर्षित करना और क्रिप्टो के साथ व्यापार करते समय उपयोगकर्ताओं को परिष्कार में बढ़ने का मौका देगा।

बिटमेक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलेक्जेंडर होपनर, ने कहा कि पिछले साल, हमने अपनी बियोंड डेरीव्हेटिव्ज रणनीति पेश की, और बिटमेक्स स्पॉट का लॉन्च इस दृष्टि का केंद्र बिंदु है। आज, बिटमेक्स हमारे उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंदीदा डिजिटल संपत्ति खरीदने, बेचने और व्यापार करने के लिए एक पूर्ण क्रिप्टो पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के एक कदम करीब है। हम आराम नहीं करेंगे क्योंकि हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को क्रिप्टो क्रांति में भाग लेने के लिए अधिक सुविधाएँ, अधिक व्यापारिक जोड़े और अधिक तरीके प्रदान करना है।


Bundelikhabar

Related posts

वैलेंटाइन्स डे की शान बढ़ाएंगे ‘कल्याण’ के अनूठे आभूषण

Bundeli Khabar

एपेक्स लैब्स ने प्रस्तुत किया फंगल संक्रमण का प्रभावी इलाज

Bundeli Khabar

जीसीपीएल ने लॉन्च किया गोदरेज मैजिक बॉडीवाश, शाहरुख खान बने ब्रांड एंबेसडर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!