22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220515 WA0006
मनोरंजन

भोजपुरी फोक रैप पहली बार लेकर आ रहे हैं रैपर हितेश्वर

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी फोक में रैप गाने को स्थापित करने वाले महशूर रैपर हितेश्वर ने आज अपने दो – दो गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। रैपर हितेश्वर ने दोनों खूबसूरत गानों की शूटिंग मुंबई में की है। अब यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है और ये दोनों गाने जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। आपको बता दें कि रैपर हितेश्वर ने गाना ‘मतलबी लोग’ और ‘रतिया बिररतिया’ की शूटिंग पूरी की है। हमेशा कुछ अलग तरह की सोच रखने वाले रैपर हितेश्वर पहली बार भोजपुरी फोक रैप ले कर रहे हैं जिसके निर्माता संजय भूषण पटियाला हैं। ऐसे तो रैपर हितेश्वर ने कई गाने रैप गा चुके है पर इस बार कुछ खास है इस गाने से रैपर हितेश्वर को बहुत उम्मीद है।

इसको लेकर रैपर हितेश्वर ने बताया कि दोनों गाने एक दूसरे से अलग है। जहां मतलबी लोग गाना उन लोगों पर आधारित है, जो सिर्फ़ अपने मतलब से मतलब रखते हैं और मतलब निकल जाने पर पलट कर भी नही देखते। रैपर हितेश्वर ने इस कंडीशन को लेकर बेहतरीन ये गाना बनाया है। इसका म्यूजिक दर्शन बरोट ने दिया है। लिरिक्स कुणाल बिहारी का है। वीडियो डायरेक्टर सुमीत सुमन (बिट्टू) हैं, जबकि डीओपी और एडिटर सुदीप सुमन हैं।

वहीं, दूसरा गाना रतिया बिररतिया भी बेहतरीन गाना है। यह गाना भी मेरे दिल के करीब है। यह गाना भी बेहद धमाकेदार है। इसलिए आप सबों से गुजारिश है कि मेरे गानों को जरूर सुनें और अपना प्यार दें। इस गाने को हितेश्वर और कुणाल बिहारी ने मिलकर लिखा है और म्यूजिक ध्रुव पटेल का है। इस गाने के भी वीडियो डायरेक्टर सुमीत सुमन (बिट्टू) हैं, जबकि डीओपी और एडिटर सुदीप सुमन जी हैं। संजय भूषण पटियाला दोनों गाने के निर्माता और पीआरओ हैं। ये दोनों गाने जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है।


Bundelikhabar

Related posts

रोज सुबह 5 बजे तानपुरा में रियाज़ करती है गीतांजलि राजगढ़िया

Bundeli Khabar

अनिल कपूर की भतीजी अंशुला कपूर की फैनकाइंड का नया संस्करण, खेल कार्यक्षेत्र में रखा कदम

Bundeli Khabar

अभिनेत्री-गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना “प्रॉमिस” जल्द होगी रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!