22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220515 WA0007
मनोरंजन

मैं अपने जीवन में एक ऐसे मुकाम पर पहुँच गया हूँ जहाँ अच्छी कॉन्टेंट चुन सकता हूँ : अर्जुन रामपाल 

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। लंदन फाइल्स में अपने किरदार डिटेक्टिव ओम सिंह के लिए रेव रिव्यू हासिल कर चुके अर्जुन रामपाल फिल्म धाकड़ में एक खतरनाक विलेन रुद्रावीर के रूप में नज़र आयेंगे, जो इंटरनेशनल स्पाई के ऑपोजिट दिखाई देंगे, और धमाकेदार एक्शन करते हुए नज़र आयेंगे। वैसे फिल्म में उनके इस लुक ने इंटरनेट पर जबरदस्त कोहराम मचाया हुआ है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अर्जुन रामपाल एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने हमेशा से दमदार कॉन्टेंट को चुना है और अपने धाकड़ परफॉर्मेंस के साथ लोगों का दिल भी जीता है।

पिछले कुछ सालों में अर्जुन ने बहुत ही यादगार परफॉर्मेंस दिए हैं, फिल्म रॉक ऑन में निभाए गए उनके किरदार जोसेफ मस्कारेनहास के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था, अन्य किरदारों की बात करें तो वे कभी फिल्म राजनीति में पृथ्वीराज प्रताप बने तो कभी फिल्म कहानी 2 में डिटेक्टिव इंद्रजीत बने, कभी रा वन के विलेन तो कभी ओम शांति ओम में प्रोड्यूसर मुकेश मेहरा बने, और फिर लंदन फाइल्स में डिटेक्टिव ओम सिंह.. इन सभी परफॉर्मेंस ने लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ दी है।

अर्जून ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वे सलेक्टिव फिल्मों का हिस्सा क्यों बनाना चाहते हैं, और अपने करियर को कैसे चुनते हैं। अर्जून रामपाल कहते हैं कि मैं हमेशा से अच्छी स्टोरी और अच्छी स्क्रिप्ट को महत्व देता हूं। मैं अपने जीवन के उस पड़ाव पर पहुंच गया हूं जहां मुझे अच्छे काम को चुनना है, और न की जो मिले उसे करना है। भगवान की कृपा से आज मैं उस स्थान पर पहुंच चुका हूं जहा मेरे पास चॉइस और ऑप्शन दोनो ही हैं। इसलिए उम्मीद है कि हर बार जब आप मुझे बड़े या छोटे पर्दे पर देखेंगे तो यह ‘धाकड़’ जैसी कुछ अच्छी फिल्मों के साथ देखेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

भाइयों के बीच परस्पर प्रेम की कहानी का सुंदर प्रस्तुतिकरण फिल्म ‘हरियाणा’

Bundeli Khabar

रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से कंगना रनौत का पहला बोल्ड और ग्लैमरस लुक हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

मराठी फिल्म ‘फसक्लास दाभाड़े’ 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!