22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220515 WA0005
महाराष्ट्र

सानवी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कैंसर मरीजों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। सामाजिक कल्याण के लिए नियमित कार्य करने वाली संस्था सानवी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कैंसर पीड़ितों के लिए फन फील्ड एंटरटेनमेंट कार्यक्रम का आयोजन टाटा कैंसर हॉस्पिटल में किया गया। पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा था इसलिए ईशा रावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक कैंसर रोगियों को गीत संगीत प्रस्तुति और रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से मनोरंजन किया गया। इस अवसर पर सानवी सोशल वेलफेयर की प्रमुख ईशा रावत, अभिनेत्री निहारिका रायजादा और टाटा हॉस्पिटल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन सानवी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा टाटा कैंसर हॉस्पिटल, लिटिल मोर और पूजा कास्टिंग के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर ईशा रावत ने बताया कि एक लम्बे अंतराल के बाद कैंसर पीड़ितों के साथ यह कार्यक्रम करना बहुत अच्छा लगा। हमारा उद्देश्य ख़ुशियाँ बाँटना है। सानवी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन निरंतर विभिन्न सामाजिक कार्य के लिए प्रतिबद्ध है।

सानवी सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन दूरदराज गांव में शिक्षा स्वास्थ्य सहित कई सामाजिक सरोकार के कार्यों में पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय है।


Bundelikhabar

Related posts

पुणे मनपा ने ब्रेक द चेन के तहत मनपा सीमा के लिए संशोधित आदेश जारी

Bundeli Khabar

भिवंडीतील भंडारी कंपाऊंड येथे दहीहंडी उत्सव अत्यंत साधेपणाने साजरा करणार – नगरसेवक श्री.यशवंत टावरे

Bundeli Khabar

श्रमजीवीने अडवल्या काळ्याबाजारात जाणाऱ्या ट्रक,मार्केटिंग फेडरेशन भात भरडाईत शासनाच्या पैशाची लूट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!