18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 9
मध्यप्रदेश

साढ़े तीन साल के मासूम की कुनैन गोली निगलने से मौत

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

खेलते हुए मासूम ने निगली कुनैन की गोली, डॉक्टर भी नहीं समझ पाए गंभीरता, मौत

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर आप अभिभावक हैं तो ये खबर अलर्ट करने वाली है। यादव परिवार की तरह कहीं किसी का बच्चा खेल-खेल में कुनैन की गोली न निगल लें। इससे मासूम की जान भी जा सकती है। कुनैन की गोली निकले साढ़े तीन साल के मासूम को सामान्य बता रहे डॉक्टर भी गंभीरता नहीं समझ पाए। आखिर में मासूम ने दम तोड़ दिया।

गोहलपुर पुलिस के मुताबिक मामला न्यू नर्मदा नगर की है। श्यामलाल यादव का साढ़े तीन वर्षीय बेटा देवांश यादव दो दिन पहले घर में खेलते हुए अलमारी में रखी कुनैन की गोली टाफ़ी समझ कर निगल गया। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब हुई, तो परिजनों को बदबू से इसकी जानकारी लगी।

अस्पताल लेकर भागे परिजन

श्यामलाल बेटे को लेकर पास के अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत ठीक बता घर भेज दिया। पर घर पहुंचने के बाद देवांश की हालत और बिगड़ने लगी। परिजन उसे फिर से अस्पताल लेकर भागे। मेडिकल में मासूम दो दिन तक भर्ती रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।


Bundelikhabar

Related posts

मजदूरों से भरा ट्रक पलटने से 1 की मौत 16 घायल

Bundeli Khabar

म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की शिकायत पर राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यवाही

Bundeli Khabar

अधिकारी हुए सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!