संतोष साहू,
मुंबई। पर्ल एकेडमी के ‘पोर्टफोलियो 2022’ कार्यक्रम में स्टूडेंट्स द्वारा प्रदर्शित तकनीक और रचनात्मकता का मेल देखने को मिला – यह अनूठे प्रोजेक्ट्स की अलग-अलग श्रृंखला को प्रदर्शित करने का एक कार्यक्रम था। जाने-माने फिल्म एक्टर और निर्माता, बोमन ईरानी ने मुंबई के सहारा स्टार होटल में इस एक एक-दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ अदिति श्रीवास्तव (प्रेसिडेंट-पर्ल एकेडमी), अलका मधान (रीजनल डायरेक्टर-वेस्ट पर्ल एकेडमी मुंबई) और शरद मेहरा (चेयरमैन- क्रिएटिव आर्ट्स एजुकेशन सोसाइटी, पर्ल एकेडमी) शामिल हुए। उन स्टूडेंट्स ने तीन थीम्स पर आधारित अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया- डिजिटल संस्कृतियां, सामुदायिक प्रभाव और मानव-केंद्रित।
एक्टर फरदीन खान उस शानदार फैशन शो के विशिष्ट अतिथि थे, जिसका आयोजन पोर्टफोलियो 2022 के दौरान पर्ल एकेडमी के फैशन डिजाइन स्टूडेंट्स द्वारा किया गया था। फैशन डिजाइनर नरेंद्र कुमार इस फैशन शो के मुख्य अतिथि थे। मुंबई और थाणे के हजारों स्टूडेंट्स ने पोर्टफोलियो 2022 में शिरकत की। ‘पोर्टफोलियो 2022’ के अन्य कार्यक्रमों के बारे में, अदिति श्रीवास्तव (प्रेसिडेंट- पर्ल एकेडमी) ने कहा कि पोर्टफोलियो 2022, रचनात्मकता का पूरा समागम है, जिसने पर्ल के नायाब और विचारोत्तेजक प्रोजेक्ट्स के साथ पूरे कैनवास में रंग भर दिया और इसमें सोच और तकनीक को शामिल किया गया। पर्ल एकेडमी को इस बात पर गर्व है कि उन्होंने इतने बेहतरीन टैलेंट को निखारा और उन्हें परामर्श दिया, ताकि वे आगे आने वाले प्रतिस्पर्धी उद्योग में अद्भुत प्रदर्शन कर पाएं।
पर्ल एकेडमी का पोर्टफोलियो, इसके स्टूडेंट्स के लिये अपने विचारोत्तेजक प्रोजेक्ट्स के जरिये अपने आउट-ऑफ-द-बॉक्स विचारों और अनूठी कल्पनाओं को दिखाने का एक वार्षिक मंच है। पर्ल एकेडमी का मशहूर मुंबई कैम्पस अंधेरी ईस्ट में स्थित है। और अधिक जानकारी के लिये कृपया www.pearlacademy.com पर विजिट करें।

