21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 8
मध्यप्रदेश

म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की शिकायत पर राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यवाही

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

नरयावली वि.स.के ग्राम चटाई के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किये जाने की होगी जांच।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को तीन दिवस में जांच कर प्रतिवेदन भेजने के दिए निर्देश। 

सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चटाई के सैकड़ों मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने व चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने के मामले में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की शिकायत पर ग्राम चटाई के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किए जाने के मामले की जांच कर तीन दिवस में जांच प्रतिवेदन निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए हैं। यहां बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी ने मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए कहा था कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चटाई के लोग विगत लोकसभा/  विधानसभा और अन्य चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लेते रहे हैं। किंतु वर्तमान में पंच / सरपंच  /  पंचायती / स्थानीय निकाय के चुनावो की चल रही प्रक्रिया के निर्वाचन हेतु नामांकन व मतदान में हिस्सा लेने हेतु पंचायत /  निकाय की मतदान केन्द्र व मतदाता सूची में ग्राम चिटाई के लोगों को शामिल नहीं किया गया जिससे सैकड़ो लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने के साथ साथ चुनाव लड़ने से भी वंचित हो रहे। जिसकी जांच की जाकर ग्राम चटाई के मतदाताओं के साथ न्याय कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई थी। श्री चौधरी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने समूचेेे प्रकरण की जांच तीन दिवस में कराकर जांच प्रतिवेदन निर्वाचन आयोग को भेजने के निर्देश दिये हैं।

IMG 20220607 WA0008


Bundelikhabar

Related posts

मँहगी हुई शराब,सारे जिलों में निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेची जा रही

Bundeli Khabar

एसडीएम और सीएसपी ने लगाए गए पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

Bundeli Khabar

आदिवासी समुदाय के बीच संदीप जैन बबलू सिनेमा ने सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!