31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220511 WA0028
मनोरंजन

हार कर भी जीत गई एकता कपूर, कंगना रनौत की चहेती पायल रोहतगी

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। असली विजेता वही कहलाता है जो अपने सच्चाई और निष्ठा से लोगों के दिलों को जीते। लॉक अप शो की रियल खिलाड़ी है पायल रोहतगी, असल जीत की हकदार हैं, ये शेरनी है, जो घायल होकर भी अंत तक अपने खेल को पूरी शिद्दत के साथ खेलती रही, जो पहले दिन से ही अपनी सच्चाई और अकेले के दम पर इस अत्याचारी जेल के हर जुल्म को सह कर एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरी। जो बेपरवाह होकर सच का साथ देकर गलत के खिलाफ लड़ती रही। जिसके खिलाफ जेल के सारे कैदी एक तरफ थे। जो लॉक अप के कठोर जेल में हुकूमत करती रही।
पायल के उम्दा खेल को देख कंगना रनौत भी उनकी मुरीद हो गई थी। यहां तक कि एकता कपूर भी जब शो में आई तब उन्होंने खुलकर सबके सामने कहा की पायल उनकी सबसे पसंदीदा बैडएस कैदी हैं। यहां तक कि जेल के जेलर करन कुंद्रा ने भी कहा कि लड़की है पर क्या लड़ती है, जख्मी शेरनी पायल रोहतगी” कहकर पायल का हौसला बढ़ाया। यहां तक कि जब जब पायल अकेली पड़ी, जनता ने उन्हें अपना ढेर प्यार दिया और इसी के दम पर पायल फिनाले तक पहुंची और शो की रियल फाइटर बनकर सामने आई।

पायल को लॉक अप में कैदियों के अलग–अलग ताने सुनने मिले। किसे तो उन्हें झूठी कहा तो किसी ने कहा गटर बंद कर, तो कोई पायल के कैरेक्टर तक पहुंच गया। किसी ने पायल को कहा कि, खाना बनाने नही आता तो किसी ने कहा की ये सब पर लांछन लगाती हैं। सबने गुटबाजी कर पायल के गेम को बिगाड़ना चाहा। यहां तक कि सभी कैदी पायल के तगड़े गेम से डरने लगे थे कि ये तो फिनाले की ट्रॉफी तक लेकर जायेगी। सायशा शिंदे ने तो पायल को नेगेटिव लेडी भी कह दिया था कि ऐसे लोग फिनाले में नही जाने चाहिए। लेकिन पायल की जी तोड़ मेहनत और खेल को लेकर उसकी सच्चाई इतनी पक्की थी कि ये शो के खत्म होने के बाद तक भी लोग उसे याद रखेंगे।

पायल रोहतगी के हैरत अंगेज और बेझिझक खुलासों ने भी उन्हें सबसे अलग बना कर रखा। शुरू में करियर को लेकर की गई तांत्रिक पूजा हो या कभी मां न बन पाने का दर्द। शो के ही एपिसोड में कंगना रनौत को खामोश कर देना हो या अपने साथ कैदी के लिए लड़ जाने का जज्बा हो, पायल हर अखाड़े में शेरनी बनकर लड़ी और ऐसा खेल खेली की लॉक अप के जितने भी अध्याय का जिक्र होगा इस खिलाड़ी हसीना का नाम जरूर आएगा जो वाकई अपने दम पर कहलाई जायेगी शो की रियल विनर।


Bundelikhabar

Related posts

एमएलए सुनील राणे गुजरात की म्यूजिक सेंसेशन किंजल दवे को लेकर बोरीवली में करेंगे भव्य ‘रंगरात्रि डांडिया नाइट्स’

Bundeli Khabar

रहें न रहें हम महका करेंगे’ किताब का विमोचन जावेद अख्तर ने किया

Bundeli Khabar

कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!