22 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220223 WA0015
मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित होगी मिस एंड मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। आगामी 8 मार्च को भारत सहित विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस काफी उत्साह से मनाया जाएगा। यह दिन महिलाओं को बधाई देने, उन्हें सम्मानित करने का एक विशेष मौका होता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च 2022 को डॉ कृष्णा चौहान मुम्बई में मिस एंड मिसेज इंडिया और नारी शक्ति सम्मान 2022 का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं।

केसीएफ और केसीपी द्वारा 7 मार्च 2022 को आयोजित होने जा रही मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट और नारी शक्ति सम्मान की ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ कृष्णा चौहान, एसीपी बाजीराव महाजन, डॉ परिन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, सुजाता शर्मा और फैशन डिजाइनर सरला पाण्डेय का नाम उल्लेखनीय है।

कृष्णा चौहान ने बताया कि इस दिन का संबंध हमारे देश की महिला शक्ति से है। इसलिए हम महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें विशेष सम्मान देने जा रहे हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली कुछ महिलाएं हैं जिनमें एमएलए डॉ भारती लव्हेकर, गायिका अभिनेत्री सलमा आगा, अभिनेत्री उपासना सिंह, गायिका ऋतु पाठक, मधुश्री, श्वेता तिवारी, पूनम झावर राखी सावंत, ज़ीनत एहसान कुरैशी, प्रेमा किरण, सुंदरी ठाकुर इत्यादि।

आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान एक फ़िल्म निर्देशक के अलावा समाज सेवक भी हैं। साथ ही अवार्ड फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले व्यक्ति हैं। एक अवार्ड शो सम्पन्न होते ही वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। नए साल 2022 में उन्होंने मुम्बई के मेयर हॉल में “बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022” का सफल आयोजन किया। केसीएफ द्वारा यह अवार्ड लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया गया। 12 फरवरी 2022 को आयोजित हुए इस शानदार अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें एसीपी बाजीराव महाजन, गजेंद्र चौहान, अनु मलिक, दीपा नारायण झा, एहसान कुरैशी, अली खान, सुनील पाल इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है। इस अवसर पर बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ सहित सोशल वर्क के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत कृष्णा चौहान बॉलीवुड लीजेंड एवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के एवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं। 4 मई 2022 को अपने बर्थडे के दिन डॉ कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का आयोजन करने वाले हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सरहद पार की प्रेम कहानी ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ में दिखेंगी गुंजन पंत

Bundeli Khabar

रणवीर सिंग आणि अल्लु अर्जूनसह रॅपिडोची जाहिरात मोहीम

Bundeli Khabar

तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्र के लोग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!