35.7 C
Madhya Pradesh
May 10, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

आज 5 मई, गुरुवार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। मृगशिरा नक्षत्र पर सुकर्मा नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे आज मेष राशि वालों को परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके काम भी पूरे होंगे। कर्क और धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। कुंभ राशि वालों को अचानक फायदा मिल सकता है। वहीं अन्य राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जॉब और बिजनेस में सावधानी से फैसले लेने होंगे

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। परंतु साथ ही घर के बड़े सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें और अमल भी करें। ऐसा करना आपके लिए बेहतरीन रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अचानक ही कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातों का असर भाई-बहनों के रिश्ते पर पड़ सकता है। रिश्तों को संभाले और वर्तमान में ही रहें। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपनी चीजों की संभाल कर रखें। व्यवसाय- पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। परंतु किसी भी गतिविधि को अपनी देखरेख में ही करवाना जरूरी है। अजनबी लोगों पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन आप अपनी कुशलता और समझदारी से उन पर काबू पा लेंगे। कुछ समय आत्मनिरीक्षण और आत्म मनन में जरूर लगाएं। आपके प्रतिद्वंद्वी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। समाज में भी मान सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान ना करें तथा समझदारी से काम ले। घर से संबंधित गतिविधियों में अत्यधिक फिजूलखर्ची की स्थिति रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखे। अहम को अपने व्यवहार पर हावी ना होने दें। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में गतिविधियां अभी धीमी ही रहेंगी। परंतु समय अनुसार चीजें बेहतर भी होती जाएंगी इसलिए निराश ना हो। साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। तथा उचित लाभ की भी संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच अहम के टकराव का असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। उचित आराम और इलाज दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- ये प्रकृति का नियम है कि दूसरों से मान-सम्मान हासिल करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना ही पड़ेगा। आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा। नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा किसी मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही हैं। इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। रुपए-पैसे संबंधी उधारी सोच समझ कर करें। क्योंकि वापसी की संभावना मुश्किल है। व्यवसाय- मीडिया से संबंधित गतिविधियों तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक विस्तार करने की जरूरत है इससे आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। लव- पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में हास परिहास और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- ग्रह-गोचर बहुत ही सकारात्मक बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से जिस कार्य के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे, आज उसके फल की प्राप्ति उम्मीद से ज्यादा हो सकती है। कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। ख्याली पुलाव ना बनाएं। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभाल कर रखें। तनाव रहने पर मोटिवेशनल प्रोग्राम आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यवसाय- कारोबारी फैसले खुद ही ले। दूसरों पर भरोसा करना ठीक नहीं है। पूरी शिद्दत से अपने काम पर मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से तनाव बना रहेगा। लव- पारिवारिक लोगों के बीच आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- देसी चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। कब्ज गैस अफारा जैसी दिक्कतों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- फाइनेंस या निवेश संबंधी किए कामों के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। पिछले समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- दिन की शुरुआत में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी रह सकती हैं। धन संबंधी मामले को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु धैर्य रखें, दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा। व्यवसाय- कार्यस्थल तथा नौकरी में आपका सम्मान बना रहेगा। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सभी कार्य में निगरानी में ही करवाएं। नए तथा अजनबी लोगों पर विश्वास करने से हानि होने की संभावना है। लव- घर में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ो का दर्द परेशान करेगा। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए सर्वाेत्तम है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित जानकारियों को और अधिक हासिल करें। इससे आपको अपनी दिनचर्या तथा व्यवसाय संबंधी नई दिशा हासिल हो सकती है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी रूचि आपके व्यवहार को और अधिक सकारात्मक बनाएगी। नेगेटिव- निवेश संबंधी कार्यों में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। अनजान लोगों को पैसा उधार ना दे ना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से किसी रिश्ते में अनबन भी आने की संभावना है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर योजना बनाकर तरीके से अपने कामों को अंजाम दें। इससे आपको अपनी मेहनत के अनुकूल रिजल्ट भी मिलेंगे। व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है, आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कामों में दिक्कतें आने से तनाव बना रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दे। क्योंकि मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तले भुने खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला – पॉजिटिव- योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। जिससे आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार दिखेगा। कोई भी नया काम करने से पहले किसी अनुभवी से विचार विमर्श करना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- बच्चों की समस्या को सुलझाने में अपना योगदान आवश्यक है इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर अपने कोई भी महत्वपूर्ण बातें किसी के साथ शेयर ना करें। वरना कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे धोखा कर सकता है। व्यवसाय- किसी खास इंसान से मुलाकात होगी। जो आपके बिजनेस में तरक्की के लिए मददगार रहेगी। आप व्यवसाय में ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे इसलिए इस समय कोई भी बदलाव करना उचित नहीं है। नौकरीपेशा लोग दूसरों से बातचीत करते समय अपने कार्यों की जानकारी ना दें। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी बढ़ सकती है। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्व दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- अगर कोई लेन देन अथवा प्रॉपर्टी संबंधी कार्य अटका हुआ है तो आज प्रयासों से सफलता मिल सकती हैं। आय के नए स्त्रोत बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति आप का विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार मैं भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें था अपना योगदान दें। ध्यान रखें कि किसी भी तरह का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि नकारात्मक गतिविधियों से दूर ही रहे। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार तथा मूल्यांकन करने की जरूरत है। वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। परंतु जनसंपर्क का दायरा विस्तृत करने से उचित आर्डर मिल सकते हैं। लव- युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। व्यवसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में आ रहा बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी में सुधार महसूस करेंगे। दोबारा अपने व्यक्तिगत कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अमल करना आपको उचित मार्गदर्शन देगा। नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग फालतू की बातों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई और कैरियर पर फोकस रहे। कोई अप्रिय समाचार मिलने से तनाव और भय जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में भी जरूर व्यतीत करें इससे सकारात्मकता आएगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस समय अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवा लोग किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि ना लें अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- गर्मी और पोलूशन की वजह से किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- आज का दिन आपको सफलता देने वाला है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे। अगर कोई पैतृक संपत्ति मामला चल रहा है, तो आपसे सहमति से सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी से सहयोग की ज्यादा उम्मीदें ना रखें। बल्कि अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाएं। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी नया कार्य आरंभ करने का उचित समय है। आपकी योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी से परिस्थितियां बिगड़ सकती है। लव- पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। आपसी विचार विमर्श द्वारा समाधान निकालें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य- अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना ले। इस समय सर्वाइकल और कंधों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर अथक मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। नेगेटिव- व्यक्तिगत मामलों में कुछ दिक्कतें भी रह सकती हैं। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा भी आएगा कि जिस पर कटौती करना मुश्किल होगा। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं, दूसरों के मामले में ना ही पड़े तो उचित है। व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इनसे आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी। अच्छा मुनाफा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें। लव- घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- व्यक्तिगत अथवा पारिवारिक संबंधी लिया गया आपका निर्णय लाभदायक रहेगा। आपके सुझाव की सराहना भी होगी। किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। युवाओं को अपने कैरियर को लेकर कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। नेगेटिव- जमीन जायदाद संबंधी किसी भी मामले में रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन आज स्थगित रखें। आज आप से कोई गलती हो सकती हैं जिससे रिश्तों में भी दरार आएगी। संतान की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नई योजना को बनाने के लिए समय उचित नहीं है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। तथा एक दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय अपना भरपूर योगदान दें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- पति-पत्नी आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। वैवाहिक प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता जैसे परिस्थितियों से दूरी रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा ही आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आजका दिन: आपका राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!