35.4 C
Madhya Pradesh
May 19, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल

21 दिसंबर, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 शुभ योग बना रहे हैं। जिससे 6 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज वृष राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। कन्या राशि वाले लोगों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। मकर और कुंभ राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इनके अलावा आज मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव– आपकी मेहनत तथा प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे।पुराने गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है। साथ ही बिगड़े हुए संबंध भी मधुर हो जाएंगे।किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको बहुत अधिक शांति और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्था से संबंध मधुर बने रहेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सफलता सुनिश्चित करें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें।
व्यवसाय- बिजनेस में बाहरी व्यक्ति के दखल से स्टाफ के बीच फूट पैदा हो सकती हैं। इसलिए जॉब और बिजनेस पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। सभी फैसले खुद ही लें। नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलने से राहत मिलेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगे।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरने अथवा वाहन आदि से चोट लगने की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव– समय अनुकूल है। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या का काफी हद तक समाधान होगा। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। साथ ही किसी खास व्यक्ति का सहयोग भी रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करने की वजह से आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए ज्यादा क्रोध करने से बचे।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बिजनेय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों को महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखेंगे।प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव– आज मेल मुलाकात का दौर रहेगा।नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर संबंधित प्लान भी बनेगा। प्रतिद्वंदी हावी होने का प्रयास करेंगे परंतु आप का अहित करने में सक्षम नहीं होंगे। सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो बहुत सूझबूझ और विवेक से काम लेने की जरूरत है।अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में एक्स्ट्रा कामों की जिम्मेदारी मिल सकती है। फिलहाल वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। परंतु सोच समझकर ही निर्णय ले। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है।
लव- घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी चिंता की वजह से नींद ना आने की शिकायत रहेगी। व्यर्थ की बातों के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव– पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ मामला हल हो जाएगा। जिसकी वजह से बहुत अधिक राहत और तनावमुक्त महसूस करेंगे। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ले लेने से अत्यधिक थकान और परेशानी महसूस करेंगे।बेहतर होगा कि अपने काम को अन्य लोगों के साथ में बांट लें। किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। क्योंकि ज्यादा रोक-टोक करने की वजह से व्यवस्था बिगड़ सकती है। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने फिरने के लिए निकालना उचित रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
स्वास्थ्य- अति उत्तम रहेगा। सिर्फ इस समय अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव– अपने कामों से संबंधित नीतियों पर सोच विचार कर के और सुधार लाने का प्रयास करें, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- माता-पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस ना पहुंचाएं। इस समय अपनी मनोवृति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से उनका आत्मबल कमजोर हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। युवाओं का अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव– दिन का अधिकतर समय घर की देखरेख और व्यवस्था बेहतर बनाने में व्यतीत होगा स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद है। हालांकि घर के अलावा अन्य कार्यों में भी उनका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। क्योंकि इस वजह से आप अपना नुकसान ही कर बैठेंगे।अपने स्वभाव तथा कार्य शैली में समय के अनुसार परिवर्तन लाना आवश्यक है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की भी आशंका बन रही है।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्कों को मजबूत करें। इस समय फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उससे संबंधित योजनाएं बनाने तथा क्रियान्वित करने का उचित समय है।
लव- पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने से ताजगी व ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में भी खुशी का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तथा नियमित जांच भी अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव– अन्य कार्यों के साथ-साथ कुछ समय अपने रूचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से खुशी मिलेगी। वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार आएगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गिले-शिकवे भी दूर होंगे। विद्यार्थी वर्ग पूरी मेहनत से अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें तथा अपने उसूलों व सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।इस समय फिजूल के खर्चे भी सामने आ सकते हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।आज व्यवसाय संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। युवा वर्ग के लिए नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यू आदि में सफलता के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच में उचित सामंजस्य बना रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा।
स्वास्थ्य- गले में दर्द अथवा इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव– घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परंतु यह फैसले सकारात्मक परिणाम ही देंगे। किसी मित्र की मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपने दायित्वों को निभाने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।
नेगेटिव- कोई भी सरकारी कार्य आज स्थगित रखें। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेना आपके लिए ही मुसीबत का कारण बन सकता है, इसलिए क्षमता के अनुसार ही मदद करें। अत्यधिक व्यस्तता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना आप के लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- पारिवारिक जनों का आपस में बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए भी उत्तम रिश्ता की संभावना है।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान ही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव– प्रत्येक कार्य को सलीके तथा व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। ग्रह स्थिति बेहतरीन बनी हुई है। आप अपने घर से संबंधित जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से अंजाम देंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई नजदीकी संबंधी ही आपका इमोशनल इस्तेमाल कर सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से काम ले। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा जाएगा। परंतु तनाव लेने की बजाय धैर्य बनाकर ही रखना उचित है।
व्यवसाय- रुके हुए व्यवसायिक कामों में गति आएगी। कुछ नई गतिविधियों की तरफ भी ध्यान केंद्रित होगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर्स, स्टॉक मार्केट आदि से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। और आप स्वयं को ऊर्जावान तथा तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव– कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा संबंधी प्लान भी बन सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का भी सहयोग और आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे।
नेगेटिव- लापरवाह ना रहे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। इस समय अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगा कर रखना जरूरी है। युवा वर्ग अपने कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित रखें, लापरवाही करना नुकसान देह रहेगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी समझदारी और काबिलियत से हर स्थिति का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं ,वह भी शीघ्र ही हासिल होंगे।
लव- घर तथा व्यवसाय में बेहतर तालमेल बिठा कर रखने से घर का माहौल सौहार्दपूर्ण तक खुशनुमा बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से अपना ध्यान हटाए।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव दर्द की समस्या बढ़ सकती है। फिजियो थेरेपी ले तथा व्यायाम आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव– किसी खास व्यक्ति से मुलाकात द्वारा आपको बेहतर अनुभव मिल सकते हैं। इसलिए उनकी बातों पर गौर करें। कोई शुभ समाचार मिलने अपने अंदर आपने विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्यों के कार्यों के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- परंतु अति आत्मविश्वास की स्थिति से भी बचे। स्वभाव में सहजता और सौम्यता रखना आपको निर्णय लेने में सहायक रहेगा।बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें।
व्यवसाय- नई व्यवसायिक पार्टियां बनेगी जो कि लाभदायक भी रहेंगी। परंतु कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था को नियंत्रित रखें। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी बेहतरीन कार्य प्रणाली की वजह से सराहना मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आने से मनोबल में कमी आ सकती हैं। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव– आपके प्रयास तथा योजनाबद्ध कार्यप्रणाली द्वारा दिनचर्या व्यवस्थित रूप से व्यतीत हो जाएगी।धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन जरूर अमल करें।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी सफलता को देखकर आलोचना करेंगे। आप पर इसका कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा तथा अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। हालांकि घर पर ध्यान ना दे पाने की वजह से पारिवारिक लोगों की नाराजगी हो सकती हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें। इस समय अपने लोन, टैक्स आदि से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में उत्तम डील होने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कत बढ़ सकती है। घरेलू इलाज बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए नव बर्ष 2022

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका सप्ताह : जानिए साप्ताहिक राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!