21.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220503 WA0005
महाराष्ट्र

गर्मी के मौसम में वायरल हुआ दीपक दिलदार व शिल्पी राज का ‘स्प्राइट’

Bundelikhabar

4 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। देश में इन दिनों प्रचंड गर्मी है और लोग बेहाल हैं। ऐसे में मशहूर सिंगर दीपक दिलदार और भोजपुरिया म्यूजिक सनसनी शिल्पी राज का गाना ‘स्प्राइट’ लोगों को राहत दे रही है। यही वजह है कि यह गाना 3 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं यह यूट्यूब के ट्रेंडिंग में भी तेजी से ऊपर की ओर छलांग लगा रहा है। यह इस बात को पुख्ता करता है कि गाना ‘स्प्राइट’ से सबों को राहत मिल रही है और लोग इसे बार बार सुन भी रहे हैं।

तभी गाना ‘स्प्राइट’ को लेकर दीपक कहते हैं कि यह गाना बेहद शानदार और मजेदार है। हर किसी को यह गाना बेहद पसंद आएगा और आ भी रहा है। उन्होंने कहा कि इस गाने को युवाओं के बीच खूब सुना जा रहा है। हमने इस गाने को बनाने में बेहद मेहनत की है। इसलिए जब हमारे गाने को 3 मिलियन से अधिक बार देखा गया तो यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। हम चाहते हैं कि गाने को और भी लोग देखें। वहीं शिल्पी राज का कहना है कि ‘स्प्राइट’ की तरह ही यह गाना आपको ठंडक पहुंचाएगी। हमारी मेहनत और आपका प्यार ही इस गाने की सफ़लता है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दीपक दिलदार के साथ सोना पांडेय नज़र आ रही हैं। जबकि लिरिक्स बबुआ भुवन और म्यूजिक दीपक दिलकश का है। निर्देशक चिंटू बिहारी और कोरियोग्राफर विकी डीएस हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वसंतदादा पाटील प्रतिष्ठानच्या वतीने अभियंता तांत्रिक शोधनिबंध उपक्रम

Bundeli Khabar

वेब सिरीज ‘धारावी बैंक’ के सेट का काम वेतन नहीं मिलने पर श्रमिकों ने रोका

Bundeli Khabar

भाजपा युवा नेता विवेक तिवारी दिंडोशी विधानसभा के बने सह प्रभारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!