31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220501 WA0029
मनोरंजन

‘धाकड़’ में दिखेगा अर्जुन रामपाल का खतरनाक डेडली अवतार

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। ‘लंदन फाइल्स’ में अपने जासूसी किरदार ओम सिंह की जबरदस्त पेशकश के बाद अर्जुन रामपाल ने एक बार फिर से अपने धाकड़ अवतार में वापसी की है। फिल्म में एक्टर एन्टागोनिस्ट ‘रुद्रवीर’ के रूप में नजर आ रहे और इसके समाने आते ही इंटरनेट पर तूफान आ गया है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है।

बता दें ‘धाकड़’ एक जासूसी कहानी पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें दर्शकों को धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस देखने मिलने वाला है। इस फिल्म में कंगना रनौत, एजेंट अग्नि की भूमिका निभाते नजर आएंगी, वहीं अर्जुन रामपाल निगेटिव रोल रुद्रवीर के किरदार में हैं। हालांकि यह एक वुमेन सेंट्रिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है लेकिन अर्जुन रामपाल भी फिल्म में विलेन के रोल में एक गहरी छाप छोड़ने पर पूरी तरह से कामयाब होते दिख रहे हैं।

वहीं फिल्म में अर्जुन के लुक की बात करें तो इसमें वो एकदम हटके लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अर्जुन के लुक की झलक देख सकते है जिसमें वो ग्रे कलर के स्पाइक्स और कन्ट्रास्टिंग बीयर्ड में हैं साथ ही उनकी मस्कुलर बॉडी पर टैटू बना हुआ है। एक विलेन के रूप में अर्जन का ये अवतार बेहद खतरनाक और डेडली होने के साथ ही काफी कूल भी हैं, मानो जिसने विलेन को एक नई पहचान ही दे दी हो।

ऐसे में अर्जुन रामपाल निस्संदेह आज देश के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान बहुमुखी किरदारों को निभाया है। एक हफ्ते के भीतर, अभिनेता एक विश्लेषणात्मक और सनकी जासूस ओम सिंह (लंदन फाइल्स) से धाकड़ के एक घातक खलनायक में बदल गए, जो एक अभिनेता के रूप में उनकी सीमा और बहुमुखी प्रतिभा को साबित करता है।


Bundelikhabar

Related posts

अनूप जलोटा, मुकेश ऋषि, गजेंद्र चौहान, सुमन तलवार और अनु मलिक को मिला लीजेंड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Bundeli Khabar

परिणीती चोपड़ा येणार आगामी स्टार भारत शो “स्वयंवर- मिका दी वोटी” याच्या फिनाले भागात

Bundeli Khabar

Uunchai: ‘ऊंचाई’ के पोस्टर मेंएक साथ जिंदगी का मजा लेते दिख रहे हैं 6 अद्भुत सितारें

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!