28.7 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220423 WA0004
महाराष्ट्र

आमिर खान 28 अप्रैल को अपने फेन्स संग शेयर करेंगे ‘कहानी’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। सुपरस्टार आमिर खान ने अपने प्रशंसकों को एक वीडियो से हैरान कर दिया, जिसमें उन्होंने रिवील किया कि वो कैसे 28 अप्रैल को सबके साथ एक स्पेशल ‘कहानी’ साझा करेंगे?

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में उन्हें अपने बैटिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते देखा जा सकता है, जिसके बारे में हम लगान के समय से जानते हैं। वीडियो में आमिर 28 अप्रैल को एक कहानी सुनाने का वादा करते हैं। कहानी सुनाने के उनके उत्साह को देखते हुए, उनके आस-पास के खिलाड़ी जोर से ‘हां’ कहते हैं! वैसे फैक्ट यह है कि आमिर खान शायद ही कभी लोगों की नज़रों में आते हैं, तो ऐसे में उनके प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ जाती है।

हालांकि ‘कहानी’ क्या हो सकती है, इसके बारे में कई थ्योरी सुर्खिया बटोर रही हैं; लेकिन सच तो यह है कि फिल्म के जीवन पाठों से लेकर, व्यक्तिगत सामान्य ज्ञान और पेशेवर विकास तक, को निर्माताओं द्वारा हाल के समय में गुप्त रखा गया है।
एक बेहद प्राइवेट शख्स के रूप में जाने जाने वाले, सुपरस्टार के हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी हलचल मचा दी है, दरअसल, सभी 28 अप्रैल को इस रहस्य को जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, आमिर खान दर्शकों के लिए मच अवेटेड ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान के साथ एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं, जिसे अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

घाटकोपर प्रकल्पअंतर्गत सही पोषण देश रोशन कुपोषण निर्मूलन कार्यक्रम मोठ्या उत्साहपूर्ण वातावरणात संपन्न

Bundeli Khabar

16 अक्टूबर को होगा ‘मिस्टर एंड मिस शाइनिंग स्टार’ शो

Bundeli Khabar

अलग अलग दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का शिवसेना में प्रवेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!