30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220418 WA0008
मनोरंजन

कुणाल तिवारी और काजल यादव स्टारर फिल्म ‘झूला’ का ट्रेलर रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी में अपनी अदाकारी से एक अलग पहचान बना चुके कुणाल तिवारी और काजल यादव की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। उनकी नई फिल्म ‘झूला’ के ट्रेलर रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी से रिलीज हुआ, जो शानदार है। यह ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि इस फ़िल्म की पटकथा दर्शकों को खूब भाने वाली है।

फ़िल्म ‘झूला’ परिवार और समाज से जुड़ी कहानी पर आधारित है। इसमें प्रेम कहानी भी है। इमोशनल एंगल भी है। एक्शन और ह्यूमर भी है। फ़िल्म पूरी तरह से कमर्सियल है। यह भोजपुरी के न्यू एरा की फ़िल्म है, जो फ़िल्म क्रिटिक्स को भी पसंद आने वाली है। इस बारे में कुणाल तिवारी ने कहा कि फ़िल्म का निर्माण काफी बड़े स्तर से हुआ है। मैं मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोडक्शन का शुक्रगुजार हूं, कि उनके साथ झूला समेत एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्में कर रहा हूँ। उन्होंने भोजपुरी को फ़िल्म मेकिंग का एक अलग ही नज़रिया दिया है। यह हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है।

आपको बता दें कि मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोडक्शन द्वारा बनी फिल्म ‘झूला’ में कुणाल तिवारी और काजल यादव की मुख्य भूमिका है। उनके साथ इस फ़िल्म में अमित शुक्ला, सोनिया मिश्रा, देवेंद्र पाठक, उमाकांत राय, रूपा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके प्रोड्यूसर धीरेंद्र कुमार झा, लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा और म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे हैं जिन्होंने गीत भी लिखे हैं। इस फ़िल्म का रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

अटैक : देश के दुश्मनों का सफाया करने के लिए फौजी बना सुपरहीरो

Bundeli Khabar

रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में मीनाक्षी शेषाद्रि, राहुल रॉय और दीपक तिजोरी की उपस्थिति…

Bundeli Khabar

संगीत साधना में लीन हैं अमिताभ रंजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!