30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220418 WA0007
मनोरंजन

सफल होने के लिए ‘लगे रहना और डंटे रहना’ पड़ता है – रेयान सिद्दीकी

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। रेयान सिद्दीकी युवाओं के लिए वो मिसाल हैं जो बेहद कम उम्र में क्रिएटिव प्रोड्यूसर बनकर युवाओं के सामने उभरे हैं. रेयान सिद्दीकी बचपन से ही बेहद जुनूनी रहे हैं. इसलिए तो उन्होंने अपने उम्र के विपरीत वो रास्ता चुना जो उनकी उम्र वाले नहीं कर पाते हैं. यूएलएलयू ओरिजिनल्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘लाइंट नंबर 7’ से बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर कदम रखने वाले रियान अक्सर उन बातों पर अमल किया, जो उनके करियर को और सपनों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित हुई.

रेयान क्रिएटिव प्रोड्यूसर होने के साथ ही साथ ही ‘एनरील फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस से कई फेमस बॉलीवुड हस्तियां जुड़े हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ भी काम किया, जो उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई है. ऐसे में वाकई में रेयान के लाइफ का सफर एक आम इंसान को मोटिवेशन देता है. रेयान को ये नाम और शोहरत जागीर में नहीं मिली है, उन्होंने अपने टेलेंट और मेहनत के दम पर इसे हासिल किया है.

रेयान सिद्दीकी का मानना है कि जब लोग आपके काम की तारीफ करते हैं और आपके काम से इम्प्रेस होते हैं तो ये सौभाग्य फील होता है. उनका मकसद हमेशा दर्शकों के लिए कुछ खास और यूनिक और पॉजिटिव चीजों पर काम करना है.
उनका कहना है कि नए प्रोजेक्ट पर काम करना किसी परेशानी से कम नहीं है लेकिन उनकी टीम दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करती है. ऐसे में रेयान का कहना होता है कि सफ़लता किसी इत्तिफाक की देन या सौगात में मिलने वाली चीज नहीं है. सफल होने के लिए ‘लगे रहना और डंटे रहना’ पड़ता है.


Bundelikhabar

Related posts

प्रेम सिंह और रानी चटर्जी स्टारर फिल्म ‘मेरा पति मेरा देवता है’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Bundeli Khabar

रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह गिल की बहादुरी पर आधारित फिल्म में अक्षय की मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar

पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी के जीवन से प्रेरित धारावाहिक ‘कस्तूरी’ का प्रसारण 6 जून से

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!