39.2 C
Madhya Pradesh
May 8, 2026
Bundeli Khabar
Home » नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर और स्टार स्टूडियोज मिलकर बनाएंगे एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘बस करो आंटी
मनोरंजन

नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर और स्टार स्टूडियोज मिलकर बनाएंगे एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘बस करो आंटी

Bundelikhabar

नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर और स्टार स्टूडियोज मिलकर बनाएंगे एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘बस करो आंटी!’

गायत्री साहू,

मुम्बई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari), अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwiny Iyer Tiwari) और स्टार स्टूडियोज के साथ एक यंग-एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का नाम ‘बस करो आंटी!’ (Bas Karo Aunty!) होगा, जिसमें इस फिल्म का नाम है ‘बस करो आंटी!’ फिल्म ‘रॉकेट बॉयज’ फेम इश्वाक सिंह (Ishwak Singh) और ‘अंतिम’ फेम महिमा मकवाना (Mahima Makwana) मुख्य भूमिका में होंगें।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी, अश्विनी अय्यर तिवारी ने एक फिल्म का ऐलान किया है। दोनों मिलकर एक यंग एडल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं। बता दें कि नितेश तिवारी इससे पहले ‘दंगल’, ‘छिछोरे’, ‘चिल्लर पार्टी’ जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब नितेश और उनकी पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी अपने अर्थस्की पिक्चर्स के जरिए स्टार स्टूडियोज, रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

नितेश तिवारी ने इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हमारे अगले ‘बस करो आंटी’ की घोषणा करके उत्साहित हूँ, जो कि एक बाहरी शोर वर्सेज आंतरिक आवाज का अनुसरण करने के बारे में एक युवा और हल्की-फुल्की कहानी है। यह फिल्म वरुण अग्रवाल की बेस्टसेलर ‘हाउ आई ब्रेव्ड अनु आंटी एंड को-फाउंडेड अ मिलियन डॉलर कंपनी’ का अडॉप्टेशन है।

यह फिल्म युवाओं के वास्तविक जीवन के अनुभवों पर आधारित है। इसमें उनकी कुछ दुविधाओं, थ्रिल, जोखिम, रोमांस को दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में कॉमेडी के तड़के के साथ-साथ इमोशनल पल भी होंगे। बता दें कि ‘बस करो आंटी!’ को नितेश तिवारी और निखिल मल्होत्रा ने लिखा है।


Bundelikhabar

Related posts

‘मेजर’ ने की बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज़्यादा कमाई

Bundeli Khabar

अक्षय-टाइगर की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई में हुई शुरू

Bundeli Khabar

इंदौर की दिशा गुप्ता मुम्बई में बिजी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!