23.6 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210917 WA0002
मनोरंजन

सब्जी विक्रेता अरुण कुमार निकम ने सोनू सूद के सम्मान में लॉन्च किया नया गाना ‘दिल से है सलाम’

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : सब्जी विक्रेता से लेकर बॉलीवुड सिंगर बनने का सफ़र तय करने वाले अरुण कुमार निकम के गाने ‘दिल से सलाम’ को भजन सम्राट अनूप जलोटा ने हाल ही में मुंबई में लॉन्च किया। यह गाना बॉलीवुड के परोपकारी अभिनेता सोनू सूद के सम्मान में बनाया गया है। गाने के लॉन्च पर कॉमेडियन सुनील पाल के साथ-साथ बॉलीवुड की कई हस्तियाँ मौजूद थे।

अरुण कुमार निकम ने इस गाने के बोल लिखे हैं, साथ ही इसे अपनी आवाज़ भी दी है। इस गाने का संगीत गौरव कुमार ने दिया है और निर्देशन अरुण कुमार निकम ने ही किया है। अरुण कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस प्रकोप के दौरान जब वह सोनू सूद से मिलने के मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तब उन्हें इस गाने का ख्याल आया। गाना रिकॉर्ड करने के बाद वे सोनू सूद से मिले और उनकी सहमती मिलने के बाद, गाने का आगे का काम शुरू किया।
गाने के लॉन्च के अवसर पर अनूप जलोटा ने कहा कि अरुण में बहुत टैलेंट है और ये गाना सोनू सूद के सम्मान में बनाया गया है, जिन्होंने समाज की भलाई के लिए बहुत से काम किये हैं। इस गाने में अरुण की मेहनत और समर्पण साफ़ नज़र आता है। मेरी दुआ है कि जल्द ही अरुण को फ़िल्मों के लिए गाने के मौके मिलेंगे।

इस गाने का निर्माण श्री शुभ लाभ फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस बैनर तले निर्माता डॉक्टर संजय पटेल, सुभाष दावर और अशोक हडिया ने किया है। जय तिलेकर और ख्याति भट्ट इसमें लाइन प्रोड्यूसर रहे। अरुण कुमार निकम इस गाने के गायक, लेखक और संगीतकार हैं। गाने का संगीत गौरव कुमार ने दिया आशीष और संदीप इस गाने का संपादन किया है।

‘दिल से है सलाम’ गाने के रिलीज़ पर अरुण कुमार निकम ने कहा कि मैं इस गाने के निर्माताओं का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इसे बनाने में पूरा साथ दिया। मैं अनूप जलोटा जी का बहुत आभारी हूँ कि वो इस गाने के लॉन्च पर आये और मेरा गाना लॉन्च किया। ये गाना मेरे लिए बहुत ख़ास है। सोनू सूद जी के लिए मेरी तरफ़ से ये एक सम्मान और सलाम है, जिन्होंने कोरोना वायरस प्रकोप के दौरान आम जानता की दिल खोल कर मदद की और एक सच्चे हीरो साबित हुए। इस गाने का एक ही लक्ष्य है कि ये ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचे। अगर इस गाने को लोगों ने पसंद किया तो यही मेरा सबसे बड़ा इनाम होगा और शायद इंडस्ट्री के दरवाज़े मेरे लिए खुल जायेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

जल्द ही रिलीज होगी देवेंद्र खन्ना की मार्मिक शॉर्ट फिल्म ‘आरोही’

Bundeli Khabar

सोनू सूद और निधि अग्रवाल के अभिनय से सजी गीत ‘साथ क्या निभाओगे’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

“Nari Tu Narayani Ratna Award and Beauty Pageants Event” in Thane

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!