28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220417 WA0005
मनोरंजन

आमिर खान से हैं इंस्पायर रूही दोसानी

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूही दोसानी के देश भर में प्रशंसक है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे जुड़े हुए भी है। लेकिन वहीं बात करें खुद रूही की तो वो सुपरस्टार आमिर खान की सबसे बड़ी फैन तो हैं ही साथ ही उनसे काफी इंस्पायर भी हैं।

अब जाहिर है आमिर की फैन होने के नाते रूही उनसे मिलने की इच्छा भी रखती होंगी। सो हाल ही में रूही दोसानी का यह सपना सच हो गया क्योंकि उन्हें अपने परिवार के साथ सुपरस्टार आमिर खान के घर पर बैसाखी सेलिब्रेट करने के लिए इनवाइट जो किया गया था।

ऐसे में रूही 7 समंदर पार कनाडा से अपने परिवार के साथ सोलर न्यू ईयर और हार्वेस्ट फेस्टिवल सेलीब्रेट करने भारत आई। यही नही यहां आकर रूही, आमिर खान के पास पहुंची यह पूछने कि क्या वह उनके साथ त्योहार मनाएंगे। हालांकि उन्हें यह कहां पता था कि सुपरस्टार आमिर न सिर्फ उनकी इस बात पर हामी भर देंगे बल्कि उन्हें फैमिली के साथ अपने घर पर आने का न्योता दे डालेंगे।

इसके बाद तो रूही और उसकी फैमिली की खुशी का ठिकाना ही नही था और वो आमिर के इस जेस्चर से अभिभूत हो गए। जिसके बाद उन सभी ने आमिर के इंविटेशन को खुशी खुशी स्वीकार किया और बैसाखी पर पहुंच गए सुपरस्टार के घर जश्न मनाने जहां आमिर ने भी उनके परिवार का दिल खोल कर स्वागत किया।
बैसाखी का त्योहार बड़ी धूमधाम और भव्यता के साथ सेलिब्रेट किया गया जिसमें फेस्टिव डेलीकेसीज के साथ नांच गाना और हंसी के ठहाकों के बीच सब शामिल थे! दोनों परिवारों ने इस शुभ अवसर पर त्योहार मनाते हुए एक शानदार समय बिताया। ऐसे में इस मौके पर जो कुछ भी हुआ उसकी एक झलक भी इस विडियो के जरिए देखी जा सकती है। बता दें, बैसाखी लंबे समय से भारत में फसल कटाई का त्योहार रहा है। यह देश भर में मनाया जाता है और सिख कम्यूनिटी काफी महत्व है।


Bundelikhabar

Related posts

विद्युत जामवाल ने अपने लाइव हाई-ऑक्टेन स्टंट के साथ उड़ाए सभी के होश

Bundeli Khabar

सनशाईन म्यूज़िक का नया गाना ‘रब्बा मुझे इश्क हो गया’ लॉन्च 

Bundeli Khabar

जल्द आ रही है रामू की ‘लड़की’ चीन में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!