30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220520 WA0004
मनोरंजन

दीपक दिलदार की फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ की डबिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा ट्रेलर

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी के चर्चित लोकगायक व अभिनेता दीपक दिलदार और लूलिया गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री निधि झा की फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ की डबिंग पूरी हो चुकी है। अब इस फ़िल्म के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश में हुई है। इसके निर्माता आर पी यादव और निर्देशक एम आई राज हैं। फ़िल्म की डबिंग पूरी करने के बाद दीपक ने कहा कि फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ पारिवारिक और सामाजिक फ़िल्म है। यह सभी दर्शकों को पसंद आएगी। इस फ़िल्म की शूटिंग से लेकर डबिंग तक का अनुभूति बेहद खास रही है। हमने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई है, जो मनोरंजन प्रेमी शीघ्र ही देख भी पाएंगे।

आपको बता दें कि दीपक दिलदार फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ के बाद अपनी नई फिल्म यूट्यूबर की शूटिंग में लग जाएंगे। उनकी इस फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली में की जाएगी। शूटिंग 21 मई से होगी, जिसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गयी है। इसके अलावा दीपक के कई अल्बम भी रिलीन होने के लिए तैयार है। कई अल्बम ने यूट्यूब पर पहले से ही धूम मचा रखा है, जिनमें ‘स्प्राइट, अभी बानी कुंवार’ जैसे गाने ने मिलियन व्यूज हासिल किए हैं और उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया। ऐसे में अब उनकी फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ पर भी सबकी नजर होगी, जिसका ट्रेलर शीघ्र ही आने वाला है। आपको बता दें कि फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ में दीपक दिलदार के साथ निधि झा लीड रोल में हैं। फ़िल्म ‘ड्रामेबाज दामाद’ का प्रेमी पिक्चर्स के साथ अमित मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फ़िल्म है। इस फ़िल्म में दीपक दिलदार, निधि झा, सायना सिंह और रजनीश मिश्रा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म की कहानी एस के चौहान ने लिखी है। इसके डीओपी प्रदीप शर्मा और एक्शन डायरेक्टर दिनेश यादव हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वीर सावरकर जयंती के अवसर पर रणदीप हुड्डा ने बतौर निर्देशक लांच किया अपनी पहली फ़िल्म का टीज़र

Bundeli Khabar

पीएम फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स सूर संगम आवाज दिल की सीझन 1 च्या ग्रँड फिनालेमध्ये अनूप जलोटा

Bundeli Khabar

संगीत साधना में लीन हैं अमिताभ रंजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!