23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220222 WA0036
मनोरंजन

जानें क्यों हुमा कुरैशी लगा रही है दक्षिणी शहरों के चक्कर

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। तमिल भाषी फिल्मों के सुपरस्टार अजित और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अभिनीत फिल्म ‘वलीमई’ का प्रचार काफी जोरो शोरो से चल रहा है और इसीलिए हुमा बैंगलोर, हैदराबाद और चेन्नई इन शहरों के चक्कर लगा रही हैं।
हुमा इस फिल्म में पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही है, साथ ही पहली बार एक्शन करती भी नजर आएंगी। उनके प्रशंसक उन्हें एक अलग अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

अपनी उत्सुकता साझा कर हुमा कहती है कि मैं इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत ही खुश हूं। वलीमई को दर्शकों से जो प्रतिक्रिया और प्यार मिल रहा है, वह जबरदस्त है। दक्षिण में प्रचार करना हमेशा रोमांचक होता है। बता दें कि हुमा ‘वलीमई’ रिलीज़ के दिन चेन्नई में आयोजित किए गए मॉर्निंग फैन शो में उपस्थित रहेंगी। वलीमई की एडवांस बुकिंग पूरे देश में शुरू हो गई है। बॉलीवुड की बात करें तो हुमा कुछ प्रोजेक्ट में व्यस्त है जिनमें ‘डबल एक्स एल’, बहुरानी 2′ प्रमुख है।


Bundelikhabar

Related posts

‘मिर्जापुर सीजन 2’ ने पूरे किए एक साल, रसिका दुग्गल द्वारा निभाए गए किरदार बीना त्रिपाठी के बारे में जानें ये खास बात

Bundeli Khabar

जौनपुर के भोजपुरी स्टार सिंगर ‘संजीव रैपर’ का धमाकेदार गाना यूट्यूब पर मचा रहा धमाल

Bundeli Khabar

अर्जन बाजवा ने ‘बेस्टसेलर’ में अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए किया लुक ट्रांसफॉर्मेशन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!