22.4 C
Madhya Pradesh
September 14, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220417 WA00062
मनोरंजन

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल गाबा की रीयल लाइफ केमेस्ट्री ‘शादी करके ले जायेगा मुझे’ में

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अपनी दुल्हन प्रिया बेनीवाल गाबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे पंजाबी पॉप-स्टार मिलिंद गाबा के लिए आज का दिन बहुत खास है। जो बात इसे और भी स्पेशल बनाती है, वह यह है कि संगीतकार का नया सिंगल शादी कर के ले जाएगा मुझे इस गाने को आज ही के दिन रिलीज किया गया इस गाने को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।  इस रोमेंटिक सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया गाबा को फीचर किया गया है जो उनके फैंस किसी सरप्राइज़ से कम नहीं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो को शैबी ने डायरेक्ट किया है। इस गाने इस जोड़ी को केमेस्ट्री देखने लायक है। मिलिंद गाबा म्यूजिकएमजी और असली गोल्ड द्वारा लिखित और मिलिंद द्वारा रचित और गाया गया, ‘शादी करके ले जाएगा मुझे’, जिसकी रिलीज पॉप स्टार की शादी की तारीख के साथ मेल खाती है। यह सिंगल प्यार में पड़ी एक लड़की के नजरिए से मेलोडियस लव सॉन्ग है।

टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार कहते हैं कि मैं सबसे पहले इस खूबसूरत और बेहद प्रतिभाशाली जोड़े को उनकी शादी की बधाई देना चाहता हूं। टी-सीरीज़ में हम सभी के लिए उनकी लाइफ के इस अनमोल क्षण का हिस्सा बनना वास्तव में स्पेशल है और हम बेहद खुश हैं कि हमने दर्शकों के समक्ष उनकी ‘शादी का शुभ दिन’ पर ‘शादी करके ले जाएगा मुझे’ रिलीज़ किया। गाने के बारे में बात करते हुए, मिलिंद गाबा ने कहा कि ‘शादी करके ले जाएगा मुझे’ मेरे लिए एक बहुत ही खास गाना है क्योंकि प्रिया और मैंने इसे एक साथ फिल्माया है और इसे हमारी शादी के दिन ही रिलीज किया गया है। यह एक खूबसूरत संयोग है जो हमें हमेशा याद रहेगा।

प्रिया बेनीवाल गाबा ने आगे कहा कि शादी करके ले जाएगा मुझे मिलिंद के प्रशंसकों को हमारी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का हमारा छोटा सा तरीका है। इस गाने में छोटे-छोटे रोमांटिक पलों, हमारे द्वारा साझा किए गए बॉन्ड और प्यार को कैप्चर किया गया है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे एंजॉय करेंगे। भूषण कुमार द्वारा निर्मित और मिलिंद गाबा और उनकी दुल्हन प्रिया बेनीवाल गाबा फीचर्ड  ‘शादी करके ले जाएगा मुझे’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

सोनाक्षी सिन्हा – ज़हीर इकबाल – असीस कौर – एमी विर्क के साथ मिलकर करेंगे बड़ा धमाका

Bundeli Khabar

निर्माता संजय सुन्ताकर की कॉमेडी फिल्म ‘3 श्याने’ का हुआ भव्य प्रीमियर

Bundeli Khabar

सरदार वल्लभ भाई पटेल आयरन अवार्ड का आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!