29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0417 002424
मध्यप्रदेश

बिजावर: हर्षोल्लास से मनाई गई हनुमान जयंती

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता
प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी हनुमान जयंती नगर में बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई, सुबह से ही शोभायात्रा की तैयारी चालू कर दी गई, जिसके बाद शोभायात्रा निकाली गई जिसमें प्रत्येक वर्ग के लोग सम्मिलित हुए बुजुर्ग हों या जवान महिलाएं हों या बच्चे सभी में धर्म के प्रति एक उत्साही ऊर्जा दिखाई दी।

Screenshot 2022 0417 002139

मोहनगंज से हुआ शोभायात्रा का प्रारंभ:
मंदिर श्री हनुमान जी महाराज मोहनगंज से शोभायात्रा की शुरुआत की गई जो बस स्टैंड होकर नगर के प्रत्येक इलाकों से निकाली गई जिसमें डीजे, बैंड, पालकी के साथ साथ पैदल लोग शामिल हुए, भगवान राम जी झाँकी बिशेष तौर पर लोगों की आस्था की केंद्र रही तो वहीं दूसरी ओर हनुमान जी के स्वरूप बने कलाकार को भी लोगों ने अपनी आस्था एवं सराहना प्रदान की, तत्पश्चात शोभायात्रा नगर भ्रमण कर रामनिवास मंदिर पर समाप्त की गई।

Screenshot 20220417 002314

मुस्लिम धर्म के लोगों के किया स्वागत:
गैरतलब है कि बिजावर नगर में हिन्दू एवं मुस्लिम दोनो समुदाय निवास करते हैं किंतु अगर धार्मिक आस्था को देखें तो दोनों समुदाय भाईचारे के साथ एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हैं इसी के चलते मुस्लिम समुदाय द्वारा हनुमान जयंती शोभयात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया एवं स्वागत के तौर पर शरबत एवं स्वल्पाहार की व्यस्था की गई, जो हिन्दू मुस्लिम एकता एवं भाईचारे की सराहनीय पहल है।

Screenshot 2022 0417 001948

Bundelikhabar

Related posts

रंगोली के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए कर रही हैं प्रेरित महिलाएं

Bundeli Khabar

बोर्ड परीक्षा: प्राचार्य निलंबित

Bundeli Khabar

पैसे के लेनदेन के कारण अन्धाधुन्ध फायरिंग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!