22.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
images 5
देश

दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा: अमित शाह ने की पुलिस अधिकारियों से बात

Bundelikhabar

नई दिल्ली/ब्यूरो

दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी, खबरों के मुताबिक, दिल्ली के जहांगीरपुरी में दो समुदाय के बीच में हुआ जमकर हंगामा, हनुमान जन्मोत्सव के दौरान शोभा यात्रा निकालते वक्त पथराव किया गया, इसमें पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं, घायलों को जहांगीरपुरी से बाबू जगजीवन राम अस्पताल इलाज के लिए कराया गया भर्ती, दिल्ली पुलिस पीआरओ का काम देख रहे डीसीपी अनवेयस राय का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है, वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक से इस मामले में बात की है, उन्होंने उनसे हिंसा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ये एक पारंपरिक जुलूस था और पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन कुशल सिनेमा हॉल के पास शोभा यात्रा के पहुंचते ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, हिंसा को रोकने की कोशिश में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए, शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी की बात सामने आई है, हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर हैं, स्थिति नियंत्रण में हैं और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है, इस बवाल के दौरान किन पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं, जिनकी पुष्टि की जा रही है. घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें पत्थरबाजी और आगजनी के बाद लोगों को भागते हुए देखा जा रहा है, आगजनी और पथराव के बीच हेलमेट पहने हुए पुलिसकर्मी हालात को काबू में लाने की मशक्कत करते देखे गए, कुछ वीडियो में युवकों को पथराव करते हुए भी देखा जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

आधुनिक हथियारों से लैस कैसा होता है प्रधानमंत्री का सुरक्षा काफिला

Bundeli Khabar

17 साल बाद वर्ल्डकप पर फिर भारत का कब्जा

Bundeli Khabar

पूर्व एमएलसी की दादागिरी वेतन का हिसाब मांगने पर बंधक बनाकर कर्मचारि के साथ मारपीट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!