29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220416 WA0007
महाराष्ट्र

पासी जनजागृति संस्था द्वारा मनाया गया अंबेडकर जयंती

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। पासी जनजागृति संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जयंती दादर स्थित शिवाजी पार्क में मनाया गया। शिवाजी पार्क से चैत्य भूमि तक सम्बिधान लेकर रैली भी निकाली गई। 131 वीं जन्मदिन 14 अप्रैल को पर्व के रूप में भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अम्बेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। अम्बेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।

पासी जनजागृति संस्था के विचारकों ने इस उपलक्ष्य पर अलग अलग अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें बाबासाहब अम्बेडकर का जीवन परिचय, उनका जीवन दर्शन, मानवता के लिए भीमराव अम्बेडकर के कार्य, अन्य महापुरुषों की तुलना में वे श्रेष्ठ कैसे?, अम्बेडकर द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए किया गया कार्य पर लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमनाथ सरोज, संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार सरोज, महासचिव रमाशंकर सरोज, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र सरोज, डॉ. सी.आर. सरोज, सुधीर कुमार सरोज, रामसागर सरोज, चन्द्रमा पासी, राजबली सरोज, हरिलाल सुखदेव कैथल, चंचल सरोज, अशोक सरोज, फूलचन्द्र सरोज, मनोज कुमार सरोज, नामदेव काम्बले, उमेशचंद्र सरोज, सतीश सरोज आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

संस्था ने अपने समाज को जागृत करने के लिए एक शपथ के माध्यम से संकल्प भी लिया कि संस्था का प्रत्येक व्यक्ति अपने समाज के कम से कम 10 लोगों को जागरूक करेगा।


Bundelikhabar

Related posts

प्राजक्ता चौधरी ठरल्या ‘नारी तू नारायणी रत्न’ पुरस्कार विजेत्या

Bundeli Khabar

अनुभव घेऊनच मराठी शाळांची सदिच्छादूत झाले – चिन्मयी सुमीत

Bundeli Khabar

सावरकर भक्तांचा मेळावा आणि व्याख्यान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!