28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0413 101617
मध्यप्रदेश

कांग्रेस पार्टी ने सहारा अभिकर्ताओं और निवेशकों के रुपये लौटाए जाने सांसद के घर का किया घेराव

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

सहारा में लंबे समय से फंसे निवेशकों और अभिकर्ताओं के लाखों रुपए वापिस न मिलने को लेकर कांग्रेस के महासचिव सौराव नाटी शर्मा के नेतृत्व में लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है जहाँ सौराव नाटी शर्मा ने अभिकर्ताओं और निवेशकों के साथ मिलकर पोस्टकार्ड अभियान के तहत सरकार को लाखों पोस्टकार्ड के जरिये अभिकर्ताओं और निवेशकों के रुपए वापस किए जाने की मांग की मांग की थी वही इसी क्रम में सुनवाई न होने के चलते सौराव नाटी शर्मा के नेतृत्व में कल 5 बजे लोकसभा सांसद राकेश सिंह का घेराव को लेकर रैली निकाली गई वही कांग्रेस पार्टी के इस आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने भी अपना सहयोग दिया,वही इस प्रदर्शन और रैली में कांग्रेस विधायक तरुण भनोट,विधायक विनय सक्सेना सहित नगर अध्यक्ष जगत अनु सिंह सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक मुकेश जैसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता और निवेशक शामिल हुए ,वही ज्ञापन देने निकली रैली को सिविल लाइन थाने के पाश बैरिकेटिंग कर पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया जहा इसके चलते हल्की झड़प देखने को मिली,वही प्रदर्शन कर रहे सभी लोग धरने पर बैठ गए और लोकसभा सांसद राकेश सिंह के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

जहा प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को अवगत कराया की सांसद राकेश सिंह बाहर है वही उन्होंने कहा है की 5 दिन में वह निवेशकों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्या सुनेंगे और जो उचित होगा उसपर आगे निर्णय लिया जाएगा,जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे सभी लोगो ने चेतावनी दी की अगर 5 दिन में उनकी इस समस्या के हल का निराकरण के लिए बात नही होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

रेलवे का पे एंड पार्क भी चोरों से सुरक्षित नहीं

Bundeli Khabar

पंचायत चुनाव :89 लोग आजमाएंगे जिला पंचायत में अपनी किस्मत

Bundeli Khabar

किशनगढ़ वन परिक्षेत्र कार्यालय बना आवारा कुत्तों का अड्डा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!