25 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220406 WA0016
मध्यप्रदेश

पाटन अस्पताल में 100 बिस्तरीय का सिविल अस्पताल का भूमिपूजन

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता

जबलपुर जिले के विकासखंड पाटन के शासकीय अस्पताल को माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा 30 बिस्तरीय से 100 बिस्तरीय अस्पताल बनाने की सौगात दी थी जिसे मूर्तरुप प्रदान करने हेतु आज दिनांक 06 अप्रैल 22 को मुख्य अतिथि माननीय श्री विनोद गोंटिया एवं माननीय श्री अजय विश्नोई की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय संचालक डाॅ. संजय मिश्रा स्वास्थ्य सेवायें जबलपुर संभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डाॅ. रत्नेश कुररिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाहिद खान एवं पाटन विकासखंड के गणमान्य नागरिक व पाटन कटंगी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल को कार्य आज से प्रारंभ हो गया है जिसे म.प्र. पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा आगामी 11 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। मार्च 2023 तक पाटन को सिविल अस्पताल की नवनिर्मित भवन प्राप्त हो जाएगा। सिविल अस्पताल बनने उपरांत विशेषज्ञ सेवाऐं भी दी जायेेंगी जिसमें मुख्यतः आई.सी.यू., एस.एन.सी.यू., ओ.टी., ब्लड स्टोरेज यूनिट एवं अन्य आवश्यक सेवाऐं प्रदाय की जावेंगी।

IMG 20220406 WA0015

जैसा कि विदित है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन को कायाकल्प (ईको फ्रेंडली) के तहत प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी को कायाकल्प में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर माननीय विधायक श्री विश्नोई द्वारा मोमेन्टो ‘‘आपका सम्मान है। आपकी सेवा से ही बढ़ी सी.एच.सी. पाटन की शान है।‘‘ एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। विधायक जी मंच से पाटन सी.बी.एम.ओ डाॅ. आदर्श विश्नोई के कार्यो की सराहना की और कहा कि पाटन और कटंगी दोनों अस्पतालों को इस ऊँचाईयों पर पहुँचाने का सम्पूर्ण श्रेय सी.बी.एम.ओ. डाॅ. आदर्श विश्नोई और उनकी टीम के समर्पण भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा से संभव हो पाया है।

अंत में डाॅ. आदर्श विश्नोई सी.बी.एम.ओ पाटन ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथिगणों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का दिल से आभार व्यक्त किया।


Bundelikhabar

Related posts

केन्द्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ बंदियों के लिये स्वरोजगार हेतु स्पेशल प्रोजेक्ट की शुरूआत

Bundeli Khabar

टीकमगढ़ कलेक्टर ने ली राजस्व समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!