23.9 C
Madhya Pradesh
September 9, 2026
Bundeli Khabar
images 3 9
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के सागर दौरे में शास. मिशनरी व धनराशि के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Bundelikhabar

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन की जांच की उठाई मांग।

मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के बूथ विस्तारक कार्यक्रम तक रहा सीमित: सुरेन्द्र चौधरी 

सागर/ब्यूरो

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर जिले के देवरी दौरे में भारतीय जनता पार्टी के बूथ विस्तारक कार्यक्रम की आड़ में शासकीय मिशनरी व धन राशि का दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सागर दौरे से किसानों व आमजनों का भला होने बाला नही है बेहतर होता कि मुख्यमंत्री जी विगत दिनों अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों तथा पुलिस व प्रशासन की प्रताड़ना से जान गवाने वाले पीड़ित परिजनों के बीच जाते और राहत मुहैया कराते। चौधरी ने कहा कि एक ओर जहां प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते कई पाबंदियां और गाईड लाईन लागू की गई हैं वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री चौहान के दौरे के दौरान कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं जिसकी भी जांच की जाना चाहिए।


Bundelikhabar

Related posts

बी.एम.सी में आतिशबाजी करने व प्रसूता की हुई मौत का मामला

Bundeli Khabar

योगेश्वर भगवान कृष्ण और श्रीराधा जी को अबीब और फूल बर्षा कर मनाई रंग पंचमी

Bundeli Khabar

बिजावर में चरम सीमा पर हो रहा अवैध उत्खनन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!