26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220404 WA0003
व्यापार

ओरिफ्लेम का माइंड एंड मूड एसेंशियल ऑयल कलेक्शन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

विश्व का पहला एसेंशियल ऑयल का मिश्रण

मुंबई। प्रमुख सोशल सेलिंग स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड, ओरिफ्लेम ब्यूटी बाय स्वीडन के साथ सुंदरता की परिभाषा को बदल रहा है। ओरिफ्लेम ने माइंड एंड मूड एसेंशियल ऑयल कलेक्शन लॉन्च किया है। यह विश्व का पहला एसेंशियल ऑयल का मिश्रण, दिमाग के अलग-अलग हिस्सों पर इसके प्रभाव का पता लगाने के लिये यह न्यूरोसाइंटफिक परीक्षण से होकर गुजरा है।

ओरिफ्लेम के माइंड एंड मूड एसेंशियल ऑयल ब्लेंड्स 100% प्राकृतिक और सावधानी से सोर्स किए गए हैं, जिन्हें आपकी भावनात्मक सेहत के लिये तैयार किया गया है। ये 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं – एनर्जाइज मी, एम्पावर मी, बैलेंस मी और रिलैक्स मी। ओरिफ्लेम का माइंड एंड बॉडी एसेंशियल ऑयल ब्लेंड्स दिमाग पर इसके सकारात्मक प्रभावों को मापने के लिये न्यूरोसाइंटिफिक परीक्षण से गुजरने वाला दुनिया का पहला प्रोडक्‍ट है।

दिमाग के अलग-अलग हिस्सों पर हर सुगंध के प्रभाव के बारे में फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजरी (एफएमआरआई) टेस्टिंग के माध्यम से व्यापक रूप से अध्ययन किया गया है। ओरिफ्लेम ने 4 प्रमुख पलों की पहचान की है, जोकि हमारी भावनात्मक सेहत पर हर दिन गहरा प्रभाव डालते हैं, जिसे हम उस समय की जरूरत के अनुसार अपने मूड को मैनेज कर सकते हैं।

ओरिफ्लेम के प्रवक्ता ने कहा, “हमें एसेंशियल ऑयल ब्लेंड्स की अपनी नई रेंज- माइंड एंड मूड को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, निश्चित रूप से यह आपकी भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाएगा। चूंकि, हमारा मानना है कि एक सेहतमंद जीवनशैली का मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं होता, बल्कि मानसिक सेहत भी है। यह लॉन्च हमारे लंबे समय से सुंदरता को लेकर हमारी व्यापक सोच को आगे बढ़ाने का अगला प्राकृतिक तरीका है। माइंड मूड आपको ऊर्जा से भर देगा, आपके दिमाग को शांत करेगा, जब भी आपको जरूरत होगी यह आपको सशक्त और संतुलित बनाएगा। खासकर आज के व्यस्त, डिजिटल दुनिया में जहां आपको लगातार सक्रिय रहने की जरूरत होती है। सफल न्यूरोसाइंटिफिक परीक्षण से समर्थित, माइंड एंड मूड आपकी भावनाओं को प्रेरित करेगा और आपको अपने हिसाब से जिंदगी जीने में सक्षम बनाएगा।“


Bundelikhabar

Related posts

गोदरेज अँड बॉइसच्या एमईपी व्यवसायापुढे डेटा सेंटर प्रकल्पांमध्ये मागील वर्षाच्या तुलनेत २५ टक्के वाढीचे उद्दिष्ट

Bundeli Khabar

क्लैनकनेक्ट.एआय की सेवाएं ब्रैंड और एजेंसियों के लिए अब निःशुल्क

Bundeli Khabar

नई फेडेक्स रिसर्च के ‘न्यू नार्मल’ में एसएमई के लिए ई-कॉमर्स अवसरों में होगी वृद्धि

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!