26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220404 WA0002
व्यापार

बजाज फिनसर्व का ‘सावधान रहें, सेफ रहें’ कैंपेन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

सामान्य बीमा में होने वाली धोखाधड़ी के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करेगा

मुंबई। वित्तीय सेवा के क्षेत्र में आए दिन भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की खबरें आती रहती हैं, इसे देखते हुए भारत के सबसे बड़े वित्तीय सेवा प्रदाताओं में से एक, बजाज फिनसर्व लिमिटेड ने अपने डिजिटल कैंपेन “सावधान रहें, सेफ रहें” के तीसरे संस्करण की शुरुआत की है। इस कैंपेन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शिक्षित करना और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में तरह-तरह की धोखाधड़ी के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। इस बार इस कैंपेन में सामान्य बीमा के क्षेत्र में होने वाली धोखाधड़ी से आम जनता को सुरक्षित रखने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस प्रचार अभियान के तीसरे संस्करण में लोगों तक अपनी बात पहुँचाने के लिए एक मजेदार जिंगल की मदद ली गई है। इसमें इस कैंपेन के मुख्य नायक “गुप्ता जी” उपभोक्ताओं को याद दिलाते है कि जब भी उन्हें सामान्य बीमा से जुड़ी धोखाधड़ी की स्थिति का सामना करना पड़े तो वह “ना जी, ना जी, ना जी” के मंत्र का जाप करें। यह कैंपेन बजाज फिनसर्व लिमिटेड और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (बीएजीआईसी) के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव है।

इस कैंपेन में उपभोक्ताओं के याद रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं को उजागर किया गया है, जैसे कि –

  1. हमेशा केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही पॉलिसी संबंधी जानकारी का सत्यापन करें।
  2. हमेशा कॉलर की सत्यता की जाँच करें और कभी भी आकर्षक ऑफर्स के लिए अपनी पॉलिसी को न छोड़ें।
  3. कभी भी अनजान लोगों की ओर से दिए जाने वाले अविश्वसनीय बोनस, इंसेंटिव और दूसरे लाभ के बहकावे में नही आएँ।
  4. एजेंसी या एजेंट को अपने बीमा का प्रीमियम कभी भी नकद अदा नहीं करें।
  5. कम प्रीमियम रेट के लालच में कभी नही पड़ें।
  6. बैंक क्लेम के फॉर्म पर कभी हस्ताक्षर नही करें, या एजेंट को पॉलिसी का फॉर्म भरने की इजाजत नही दें।
  7. कभी भी जल्दबाजी और बहुत ही कम समय के लिए दिए जाने वाले ऑफर के लालच में न पड़ें।

Bundelikhabar

Related posts

एमजी मोटर इंडिया हरित और स्थायित्वपूर्ण दृष्टिकोण वाली ऑटोमोटिव कंपनी बनी

Bundeli Khabar

बिजनेस आइकॉन अवार्ड का आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar

गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट गुजरात के दहेज इकाई का करेगा विस्तार, वित्तवर्ष 2025 तक राजस्व दोगुना करने का लक्ष्य

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!