26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210917 WA00102
व्यापार

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया फिल्म मजदूरों के लिए दूसरे दौर का टीकाकरण

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुंबई : फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) से जुड़े 6000 मेम्बरों के लिए  बॉलीवुड की अग्रणी फिल्म निर्माण कंपनी यश चोपड़ा फाउंडेशन ने बुधवार को अपने दूसरे दौर के टीकाकरण अभियान को सम्पन्न किया। एफडब्लूआइसीई में कुल ढाई लाख से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। टीकाकरण वाईआरएफ स्टूडियोज में किया गया। एफडब्लूआइसीई के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी और ट्रेजरार गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव संजू ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें खुशी है कि एफडब्ल्यूआईसीई के सदस्यों के दूसरे दौर का टीकाकरण यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया। इससे फिल्मोद्योग को फिर से खड़ा होने में मदद मिल रही है।

आपको बतादें कि तमाम मुश्किलों के बावजूद आज भी फ़िल्म इंडस्ट्रीज की बड़ी कंपनियां जैसे यशराज फिल्म्स, पीवीआर सहित अन्य एफडब्लूआइसीई की इस कार्य के लिए सराहना कर रहीं हैं। उन्हें सम्मानित करना चाहती हैं क्योंकि फेडरेशन ने अपने रेपुटेशन को और अपने काम करने की पद्धति को हमेशा आगे बढ़ाया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इंटरटेनमेंट उद्योग को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। बीएन तिवारी ने कहा कि इससे हमारे उद्योग में दिहाड़ी श्रमिक काम पर वापस लौटेंगे और उन्हें अपने परिवारों के लिए वित्तीय स्थायित्व मिलेगा। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के प्रेसिडेंट बी एन तिवारी, ट्रेजरार गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव संजू, मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, यशराज फिल्म्स के सीईओ ऋषभ चोपड़ा के अलावा संजय शिवालकर, प्रोडक्शन मैनेजर महेंद्र सिंह बिष्ट आदि भी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

टीसीएलची स्मार्ट टीव्ही श्रेणीवर कोटक कॅशबॅक ऑफर

Bundeli Khabar

एचडीएफसी बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए रिटेलियो के साथ की साझेदारी

Bundeli Khabar

गोदरेज अँड बॉइसच्या एमईपी व्यवसायापुढे डेटा सेंटर प्रकल्पांमध्ये मागील वर्षाच्या तुलनेत २५ टक्के वाढीचे उद्दिष्ट

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!