30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220720 WA0011
व्यापार

स्टैंडर्ड चार्टर्ड और ईजमाईट्रिप ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने आज यानी 19 जुलाई भारत में दूसरे सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ईज माई ट्रिप के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। ईज माई ट्रिप स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड कार्डधारकों को तत्काल छूट और रिवॉर्ड प्वॉइंट के साथ एक्सक्लूसिव ट्रैवल बेनेफिट प्रदान करता है. जिसकी वजह से यह सबसे अधिक फायदेमंद ट्रैवल क्रेडिट कार्ड बन जाता है।

इस क्रेडिट कार्ड से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल होटल बुकिंग पर 20 फीसदी तत्काल छूट मिलती है। वहीं ईजमाईट्रिप वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग पर फ्लैट 10 फीसदी तत्काल छूट मिलेगी. कार्डधारकों को फ्लाइट, स्टैंडअलोन एयरलाइंस और होटल वेबसाइट या ऐप पर होटल बुकिंग करने पर एक्सीलरेटेड यानी त्वरित रिवॉर्ड प्वॉइंट भी मिलेगा. ईजमाईट्रिप सहित कई ब्रॉन्ड में अर्जित किए गए रिवार्ड प्वॉइंट्स को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के रिवॉर्ड कैटलॉग पर भुनाया जा सकता है।

ईज माई ट्रिप स्टैंडर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड का एक बड़ा फायदा यह है कि कार्डधारकों को ईजमाईट्रिप वेबसाइट/मोबाइल एप्लिकेशन पर पूरे साल फ्लाइट और होटल बुकिंग पर तत्काल छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही, कार्डधारकों को प्रति कैलेंडर तिमाही में एक डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस और हर साल 2 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मिलेंगे। इसके अलावा कार्डधारक ईजमाईट्रिप वेबसाइट/मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रमोशनल ऑफर्स और छूट का भी लाभ ले सकते हैं।

ईजमाईट्रिप के सह-संस्थापक, रिकांत पिट्टी ने कहा कि ईज माय ट्रिप में हमारा जोर एक ऐसा ट्रैवल इकोसिस्टम बनाने पर है, जहां ग्राहकों को हमेशा लाभ मिल सके। जब हम ऐसा कुछ करते हैं तो हमारा ध्यान उनके साथ पार्टनरशिप की खोज पर रहता है जो हमारे ग्राहकों की रुचि रखते हैं। वहीं ग्राहकों को मल्टी प्रमोशनल ऑफर की ओर आकर्षित कर सकते हैं। हमें को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ पार्टनरशिप करके खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों का पसंदीदा कार्ड साबित होगा।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के हेड, क्रेडिट कार्ड एंड अनसिक्योर्ड लेंडिंग, इंडिया ने कहा कि हमें ईज माई ट्रिप के साथ सहयोग करने और इस को-ब्रॉन्डेड क्रेडिट कार्ड को लॉन्च करने पर खुशी है। यह कार्डधारकों को एक साथ कई तरह की खास सुविधाएं देता है. ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक बार फिर से डिमांड बढ़ रही है, हमारा मानना है कि यह क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए सही समय पर लॉन्च हुआ है, जो अपनी यात्रा फिर से शुरू करना चाहते हैं और इसके साथ साथ यात्रा में छूट भी पाना चाहते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘नेशनल ज्वैलरी अवार्ड्स – 2022’ के अंतर्गत टी एस कल्याणरमन ‘अनमोल रत्न’ से सम्मानित

Bundeli Khabar

पेटीएम ने कैशबैक पॉइंट्स ऑफर लॉन्च किया

Bundeli Khabar

७ सीटर एमजी ग्लोस्टर सॅव्ही लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!