23.3 C
Madhya Pradesh
August 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220331 WA0004
मध्यप्रदेश

जन सहायता समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुपम पहल

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
जहाँ देश दुनिया मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं तो वही पाटन नगर देश दुनिया की इस पहल में पीछे नही हैं यहाँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जन सहायता समिति निरंतर काम कर रही है, ताकि पिछड़े हुए क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर कर सशक्त किया जा सके।

IMG 20220331 WA0003

ज्ञात हो कि जन सहायता समिति पाटन द्वारा महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के उद्देश्य से एक केंद्र संचालित किया जा रहा है जिसमे महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई से लेकर ब्यूटीशियन तक का कोर्स निशुल्क कराया जाता है साथ ही नेहरू युवा कला केंद्र के जरिये परीक्षा ले कर उनको डिप्लोमा सर्टिफिकेट भी दिलाया जाता है ताकि भविष्य में वह अपने पैरों पर खड़ी हो कर आत्म निर्भर बन सके।

IMG 20220331 WA0001

NGO के संचालक रंजीत राठौर द्वारा बताया गया कि हम लोगों की सोच है कि प्रत्येक महिला को आत्म निर्भर होना चाहिए, क्योंकि आज के आधुनिक युग में महिलाएं पुरुषों से किसी बात में पीछे नहीं है इसलिए हम लोगों के एनजीओ की प्रथम प्राथमिकता है कि देश की महिलाओं को शक्ति सम्पन्न एवं सशक्त बनाया जा सके, इसी कार्य में हम लोग निरंतर प्रयासरत हैं।

IMG 20220331 WA0000

Bundelikhabar

Related posts

अफ्रीकन देश बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला का कोरोना टेस्ट

Bundeli Khabar

हाई प्रोफाइल हनी ट्रेप मामला: पुलिस अधिकारी जाँच में जुटे

Bundeli Khabar

RTI में हुआ खुलासा:आवास के ठेकेदार को 18 करोड़ रुपए का किया अधिक भुगतान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!