25.5 C
Madhya Pradesh
October 24, 2026
Bundeli Khabar
images 20
मध्यप्रदेश

पुलिस आरक्षक भर्ती में धांधली की होगी जांच: दोषियों पर होगी एफआईआर

Bundelikhabar

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती में धांधली को लेकर गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा नाराज: दिए जांच के आदेश, दोषियों पर होगी एफआईआर
पंकज पाराशर /छतरपुर

मध्य प्रदेश में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आरक्षक भर्ती परीक्षा में फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र व अपात्रों अभ्यर्थियों की सूची गत दिवस को जारी की गई। लेकिन इसमें कई गड़बड़ियां सामने आईं, जिससे अभ्‍यर्थी आक्रोशित हो गए। ऐसे ही कुछ अभ्‍यर्थियों ने पीईबी और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के बंगले का घेराव कर कटआफ और अंक सूची जारी करने की मांग की थी। उनकी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्‍होंने इस बात की जानकारी दी। जांच मैप आइटी (मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी) के सहयोग से कराई जाएगी।

दरअसल, जब अभ्यर्थियों ने आनलाइन परीक्षा दी थी, तभी उन्हें अंक बता दिए गए थे। अब पीईबी द्वारा जारी सूची में विसंगतियां सामने आई हैं। कम अंक वाले को पात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि अधिक अंक वालों को अपात्र।

बेरोजगार युवा संघ के नेतृत्व में सोमवार को करीब 50 युवाओं ने पीईबी का घेराव कर आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम को वेबसाइट पर अपलोड करने की मांग की। युवाओं का कहना है कि मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया, जिसमें बड़े स्‍तर पर धांधली, भ्रष्टाचार किया गया है। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार हुआ है। 80 नंबर लाने वाले अभ्यर्थियों को पात्र ना कर कम नंबर लाने वाले को क्वालिफाइड कर दिया गया है। मध्य प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा जांच के आदेश जारी कर दोषियों पर एफआईआर करने का आदेश दिया है l


Bundelikhabar

Related posts

अपनी मांगों को लेकर जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Bundeli Khabar

फिर से बजेंगे डीजे होगा गरबा शिवराज का फैसला

Bundeli Khabar

अवैध उत्खनन करने वाले एसडीएम की झनक पड़ते ही हुए रफूचक्कर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!