21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220822 WA0022
मनोरंजन

एक्ट्रेस पाखी हेगड़े अभिनीत शो ‘रज्जो’ 22 अगस्त से 7 बजे स्टार प्लस टीवी पर ऑन एयर

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। अमिताभ बच्चन, दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह सरीखे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली सुपर हॉट एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का भौकाल अब स्टार प्लस के बहुप्रतीक्षित टीवी शो ‘रज्जो’ में देखने को मिलेगा। लखनवी स्टोरी लाइन पर बेस्ड यह शो 22 अगस्त से 7 बजे स्टार प्लस टीवी पर ऑन एयर हुआ। इस शो के जरिए पहली बार पाखी का निगेटिव शेड्स दर्शकों के सामने होगा। इसके लिए पाखी उतनी ही उत्साहित हैं, जितना उनके फैंस उन्हें इस किरदार में देखने के लिए हैं।
पाखी के इस अपकमिंग टीवी शो ‘रज्जो’ को भावना व्यास ने लिखा है, जो इससे पहले सुपर हिट शो ‘अनुपमा’ की कहानी लिख चुकी हैं। बिट्स और बॉट्स मीडिया के बैनर से बने इस शो में पाखी के साथ सेलेस्टी बैरागी, राजवीर सिंह, उत्कर्ष जैसे लोग नजर आने वाले हैं। इसमें पाखी का किरदार मधू मालती का है, जो अपनी फैमली को लेकर ऑबसेस्ड हैं। और यही ऑबसेसन उनके किरदार को निगेटिव शेड्स में लेकर जाने वाला होता है। इस का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
वैसे पाखी का टीवी से नाता नया नहीं है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही DD के चर्चित शो ‘मैं बनूंगी मिस इंडिया’ से की थी। उसके बाद उन्होंने अधिक फिल्में की। उन्हें टीवी शो ‘अनुपमा’ के लिए भी एप्रोच किया गया था, लेकिन किसी कारणवश होल्ड हो गया था। मगर अब वे ”रज्जो” कर रही हैं, जिसे स्टार प्लस पर 22 अगस्त सोमवार को 7 बजे ऑन एयर हुआ। ‘रज्जो’ की कहानी एथलेटिक्स के लिए जुनून और पागलपन पर आधारित है, जिसमें आर्टिस्ट नजर आने वाले हैं। मुक्ता धोंन्ध इस शो को प्रोड्यूस कर रही हैं। शो को ललित मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘इश्कबाज’ और ‘बेहद’ जैसी पॉपुलर शोज डायरेक्ट कर चुके हैं। ऋषि गांधी सिनेमेटोग्राफर हैं और इसमें इंडस्ट्री के बेस्ट कास्ट और टेक्नीशियन जुड़े हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अनीस बज़्मी के साथ काम कर चुके हैं ‘3 श्याने’ चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर इरशाद अली

Bundeli Khabar

ए आर रहमान ‘हीरोपंती 2’ के संगीत कार्यक्रम में करेंगे लाइव परफॉर्म!

Bundeli Khabar

तीसरे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्र के लोग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!