27.1 C
Madhya Pradesh
April 24, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आपका दिन:जानिए आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा होगा आपका दिन:जानिए आज का राशिफल

24 मार्च, गुरुवार को वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को कोई उपलब्धि या प्रमोशन मिल सकता है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कुछ समय से आप जिस कार्य के प्रति बहुत अधिक मेहनत कर रहे थे, आज आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलने वाले हैं। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- कोई नकारात्मक समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। परंतु जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। धैर्य और संयम बनाकर रखें। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से खर्चा रहेगा। इससे बजट बिगड़ सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और प्रयासों द्वारा कोई नया कार्य शुरू होगा। आपका काम करने का जुनून आपको सफलता भी देगा। परंतु इंश्योरेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय में थोड़ा सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में अभी परिस्थिति यथावत ही रहेगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बेहतर होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढ लेंगे और कामयाब भी रहेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर बन रहे हैं। नेगेटिव- कुछ समय घर परिवार के लिए भी जरूर निकालें।दिन के दूसरे पक्ष में कुछ नकारात्मक मनो स्थिति रह सकती हैं। ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। यह समय धैर्य और संयम रखने का है। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। यह समय बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। व्यवसायिक मामलों में कुछ बदलाव आएंगे। मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा नई नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल उत्तम बना रहेगा। लव- विवाहित जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- समय शांतिदायक और धनदायक चल रहा है। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब होगी। आपका आत्मविश्वास नई उम्मीद और आशाओं को जागृत करेगा। विरोधियों के ऊपर आपका वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बनने से चिंता रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से दूर रहे। इसकी वजह से आप की मानहानि भी संभव है। इस समय किसी भी नए कार्य की शुरुआत ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय उचित सोच विचार अवश्य करें। वरना थोड़ी सी गलती भी लाभ को हानि में तब्दील कर सकती है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु मेहनत के अनुरूप परिणाम कुछ कम ही हासिल होंगे। लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र अथवा सहयोगी द्वारा फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिससे आप प्रफुल्लित और तनावमुक्त महसूस करेंगे। प्रयासरत आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें की अपने नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में विघ्न बाधाएं डाल सकते हैं। ऐसे लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखना ही उचित।आय के साधन तो बढ़ेंगे, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। डॉक्यूमेंट वगैरह अच्छी तरह जांच पड़ताल कर ले। ज्यादा काम का दबाव भी रहेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधी कोई उपलब्धि हाथ में आने से सुकून मिलेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमियां ना आने दें। प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- डिप्रेशन, हीन भावना जैसी स्थिति बन सकती है। अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – पॉजिटिव- जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। आप सकारात्मक और आशावादी महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे। नेगेटिव- घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीददारी करते समय अपने बजट को नजरअंदाज ना करें। बच्चों के कैरियर और विवाह को लेकर चिंता रह सकती है। चिंता ना करें समय अनुसार कार्य बनते जाएंगे। व्यवसाय- ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल तो नहीं है। व्यवसायिक कार्य भार बढ़ेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट आने से काफी राहत मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज नहीं ले तो उचित है। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण दिनचर्या रहेगी। तथा परिवार में खुशनुमा और सुखद माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन की समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ आराम भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्म मनन और आत्मचिंतन जरूर करें।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से कभी कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। और इसके लिए आपको ही प्रयास करना होगा। व्यवसाय- कुछ निजी कारणों से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से व्यवस्था बनी रहेगी। नौकरी में फाइल अथवा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए और टाइम करना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- किसी पुरानी समस्या से आज राहत मिलेगी। नई-नई योजनाएं दिमाग में आएंगी, और नजदीकी संबंधी की मदद से उन योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी सफलता मिलेगी। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- अपने व्यवहार को संयमित और संतुलित रखें। वरना तनाव का असर आपकी नींद को भी प्रभावित कर सकता है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति आ सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों ही कार्य क्षेत्रों में कोई राजनीति हो सकती हैं। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें। इस समय अपने संपर्कों से आपको महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में सुख शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए योगा और मेडिटेशन अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने में लगा रहेगा। तथा इससे संबंधित कुछ योजनाएं भी बनेगी। आपका कर्म प्रधान होना आकर भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व आप पर रहेगा। नेगेटिव- बच्चों की कोई गलत बात आप को आहत कर सकती है। परंतु डांट फटकार की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें।कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें, अन्यथा उनकी नाराजगी सहनी पड़ सकती है। व्यवसाय- स्त्री वर्ग को अपने करियर संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। कोई उपलब्धि या प्रमोशन भी संभव है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। पार्टनर के साथ व्यवसायिक पारदर्शिता रखना जरूरी है। लव- पारिवारिक जीवन सुकून भरा रहेगा। परंतु विपरीत लिंगी मित्रों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- यूरिन संबंधी इंफेक्शन अथवा सूजन की समस्या से परेशान हो सकते हैं। उचित इलाज लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी और मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। अगर ध्यान दें तो समस्या ज्यादा बड़ी नहीं है। इस समय उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। वरना इसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। आपके कोई अटके हुए काम किसी अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से सुलझ जाएंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहे। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष तौर पर सफलता पाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें विवाहेतर संबंधों उपज सकते हैं। स्वास्थ्य- अत्याधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर घर के मरम्मत या सुधार संबंधी योजना बन रही है, वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करें। कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्म में व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही रखें।अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इन पर कटौती करना जरूरी है। इस समय विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सकारात्मक बनी हुई है। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन आदि जैसे व्यवसाय में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। विदेश संबंधी व्यवसाय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति उचित सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी आदि में निवेश संबंधी गतिविधि को आज टाल दें। क्योंकि कोई गलत निर्णय आप को पछतावा भी दे सकता है। नकारात्मक गतिविधियों के तरफ युवाओं का ध्यान आकर्षित हो सकता है। उनसे दूरी बना कर रखना जरूरी है। व्यवसाय- नये संपर्क बनेंगे तथा व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। निकट भविष्य में इसके उचित परिणाम भी मिलेंगे। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। लव- जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पढ़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- घुटनों और टांगो के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। वायु, वात वाली चीजों के खानपान से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- वरिष्ठ तथा बड़े बुजुर्गों का स्नेह व मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। नेगेटिव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या के कारण व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ परेशानियां अभी बनी रहेंगी। परंतु इस समय किसी के साथ भी वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना जरूरी है। व्यवसाय- यह समय मार्केटिंग तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलते रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को पद से संबंधित कोई तरक्की मिलने की संभावना है। लव- घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन और देखरेख घर की अवस्था को उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कुछ समय एक्सरसाइज योगा के लिए भी जरूर निकालें। वरना टांगों में दर्द और नसों के खिंचाव की समस्या बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

Related posts

कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!