22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220322 WA0004
मनोरंजन

विश्व संत कबीर पुरस्कार से सम्मानित हुए कैलाश मासूम

Bundelikhabar

संतोष साहू,

दिल्ली। संत कबीर के 504 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दिल्ली के कॉन्स्टिटूशन क्लब में बुद्धांजलि आयुर्वेद प्रा. लि. के संस्थापक एवं निदेशक कैलाश मासूम को पूर्व केंद्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, शिवनारायण ढीगरा न्यायधीश, न्यायमूर्ति (दिल्ली उच्च न्यायालय, सेवा निवृत), रामकुमार वर्मा (सांसद, राज्यसभा) ने “विश्व संत कबीर पुरस्कार 2022” से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सतगुरु संत कबीर आश्रम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया गया जिसके आयोजक संत नानकजी महाराज थे।

बता दें कि मुंबईवासी कैलाश मासूम पिछले कई सालों से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने लोगों की बहुत मदद की है। अभिनेता सोनू सूद को भी उन्होंने हज़ारों की संख्या में हैंड सैनिटाईजर प्रदान किये। संगीतकार अनु मलिक, अभिनेत्री राखी सावंत के साथ उन्होंने मुंबई और थाने पुलिस को भारी मात्रा में हैंड सैनिटाईजर, इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा और मास्क का निःशुल्क वितरण किया।

केंद्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य रहे कैलाश मासूम पिछले 20 साल से फ़िल्म इंडस्ट्री में कार्य कर रहे हैं। उन्हें दादासाहेब फाल्के के पौत्र चंद्रशेखर पुलसकर के हाथों लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा अभिनेता ऋषि कपूर तथा जैकी श्रॉफ़ द्वारा “समाज भूषण” अवार्ड, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा “आयकॉनिक महाराष्ट्र रत्न अवार्ड” तथा अम्बेडकर रत्न अवार्ड से भी उन्हें सम्मानित किया चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

‘बेवफा तू न जा’ म्यूजिक एलबम में अभिनय करेंगे संगीत मासूम

Bundeli Khabar

दंगल टीवी पर प्रसारित ‘रक्षाबंधन रसाल अपने भाई की ढाल’ ने जमाया शतक

Bundeli Khabar

ऋषभ शेट्टी ‘जय हनुमान’ में निभाएंगे हनुमान का किरदार, प्रशांत वर्मा की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज…

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!