22.1 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220219 WA0009
मनोरंजन

संजय दत्त, राजीव कपूर अभिनीत ‘तुलसीदास जूनियर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। आगामी फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर’ के निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। दिवंगत राजीव कपूर के साथ संजय दत्त और बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव अभिनीत यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह फिल्म एक 13 साल के लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्नूकर के खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है। दिग्गज अभिनेताओं के समर्थन के साथ इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को भूषण कुमार और आशुतोष गोवारिकर जैसे डायनेमिक प्रोड्यूसर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित में से एक होने का वादा करती है।

 गुलशन कुमार और टी सीरीज की प्रस्तुति आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन की फिल्म तुलसीदास जूनियर के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोवारिकर हैं। इस फिल्म का लेखन निर्देशन मृदुल ने किया है। यह फिल्म 4 मार्च को रिलीज होगी।


Bundelikhabar

Related posts

‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार

Bundeli Khabar

”BEFA” फिल्म अवार्ड शो बिहार में, पटना में लगेगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Bundeli Khabar

सोनू सूद को समर्पित पर्वतारोही और साइक्लिस्ट उमा सिंह की माउंट किलिमंजारो पर जीत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!