जबलपुर/ब्यूरो
प्रदेश अध्य्क्ष के ऊपर लगे आरोपी की निष्पक्ष जाँच की एसपी से की माँग
संपूर्ण ब्राह्मण मंच के प्रदेशाध्यक्ष टोल व्यवसायी अमित खमारिया के ऊपर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपो को लेकर ब्राह्मण समाज अमित खमरिया के समर्थन में आ गया है जहाँ प्रदेश अध्यक्ष अमित खमरिया के समर्थन में संपूर्ण ब्राह्मण मंच के पदाधिकारियों का एक दल एसपी कार्यालय पहुँचा,जहाँ संपूर्ण ब्राह्मण मंच के पदादिकारी मीरा दुबे ने एसपी को ज्ञापन देते हुए बताया की संपूर्ण ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित कंपरिया के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है,जिसकी निष्पक्ष जाँच कराई जाए,साथ ही पुलिस द्वारा अमित खंपरिया का भी पक्ष सुना जाए, क्योंकि अमित खंपरिया का समाज मे मान प्रतिष्ठा है जिसको लेकर उनके विरोधी उसे धूमिल करने में लगे हुए है।

