16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211219 WA0006
मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ चलाया जन जागरण अभियान

Bundelikhabar

ब्लॉक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ चलाया जन जागरण अभियान, पदयात्रा निकाल कर सरकार की जन विरोधी नीतियों को किया उजागर।

भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल……सुरेन्द्र चौधरी 

सागर/ब्यूरो

देश में बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी द्वारा अमेठी ( उत्तर प्रदेश ) में निकाली गई भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा के समर्थन में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण एवं मकरोनिया के तत्वाधान में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कांग्रेसियों ने मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाते हुए पद यात्रा निकाली गई जो विभिन्न क्षेत्रों में पहुँच कर भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार में गलत आर्थिक नीति के चलते रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कीमतों, बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के संबंध में आम जनता को आगाह किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र  चौधरी ने भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों, लोकतंत्र विरोधी असंवैधानिक नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चंद उद्योगपतियों के हाथ बेचकर देश को आर्थिक गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी को लागू कर महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था से आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। परिणाम स्वरूप डीज़ल- पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाद्य सामग्री के दामों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी।

कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुुरेन्द्र सिंह राजपूत, देवेन्द्र कुर्मी,एड. राजेश दुबे, कलु गोविन्द पटेल, राजू डिस्क, अशरफ खान, मुल्ले चौधरी, राजा बुन्देला, संजय रोहिदास आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रीतेश तिवारी, मोती लाल पटेल, कमल जैन, रोहित वर्मा, संदीप चौधरी, छोटे लाल, कल्याण सिंह, गुड्डू रैकवार,मोनू राजपूत,  निशांत आठिया, अविनाश खरे, धर्मेन्द्र रजक, आनन्द यादव, अभि पांडे, राधेश्याम राय, चंदन रैदास, राजकुमार अहिरवार, भजन अहिरवार, घनश्याम, रतन अहिरवार, राहुल अहिरवार, मयंक चौधरी आदि कांग्रेसजन मोजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का अवलोकन और निराकरण भी करे- कलेक्टर

Bundeli Khabar

अटल ज्योति अभियान के बाबजूद भी बिजावर में अघोषित बिजली कटौती

Bundeli Khabar

निराकरण न करना पड़ा महँगा: एसडीएम और सहायक आयुक्त निलंबित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!