26.8 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220314 WA0022
मनोरंजन

अ ‘टेन’ शन स्टूडेंट्स:अभिषेक बच्चन 10वीं ग्रेड के बच्चों को अपने ‘धाँसू’ दसवीं अवतार में विश कर रहे हैं

Bundelikhabar

संतोष साहू,

गंगा राम चौधरी कौन है? ये व्यस्क व्यक्ति ‘दसवीं’ की तैयारी क्यों कर रहा है? ये सब क्या गड़बड़ है? इन प्रश्नों के उत्तर के लिए आगे पढ़ें! अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपनी नई रिलीज ‘दसवीं’ की एक छोटी सी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है. सभी दसवीं ग्रेड एग्जाम्स के लिए बेहद एनर्जी और एक्साइटमेंट के साथ ‘तैयार’ हैं, अभिनेता इस क्लिप में हंसा-हंसा कर लोट-पोट कर रहे हैं.

सबसे खास बात ये है कि इस क्लिप के साथ अभिषेक बच्चन ने दसवीं ग्रेड के अपने ‘साथियों’ को आने वाले बोर्ड एग्जाम के लिए स्पेशल मैसेज में गुड लक विश किया है. लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, सभी स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम के बाद फुल ‘पैसा वसूल’ सरप्राइज भी मौजूद है! प्रोमो में दिखाया गया है कि दसवीं फिल्म जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

जियो स्टूडियोज एंड दिनेश विजान प्रजेंट ‘दसवीं’ मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित, अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर द्वारा अभिनीत, दिनेश विजन और बेक माय केक फिल्म्स द्वारा निर्मित, जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 7 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है.


Bundelikhabar

Related posts

महिमा चौधरी ने लॉन्च किया रूपा अय्यर की फिल्म ‘नीरा आर्या’ का पोस्टर

Bundeli Khabar

‘मचा मचा’ गीत में गदर मचाएंगे गंगा राम चौधरी

Bundeli Khabar

‘भारत माता की जय’ भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!