24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210912 WA0004
मनोरंजन

एमी विर्क और सरगुन मेहता अभिनीत ‘किस्मत 2’ का नया गाना ’अखियां’ हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : फिल्म ‘किस्मत’ को मिली जबरदस्त सफलता के बाद निर्माता उसी स्टार कास्ट के साथ इसका दूसरा भाग लेकर आ रहे है। ‘क़िस्मत 2’ की घोषणा के बाद से प्रशंसक यह देखने के लिए काफी उत्साहित हैं कि इस बार उनके लिए क्या सरप्राइज़ होगा। दो बेहद रोमांटिक गाने रिलीज करने के बाद, निर्माताओं ने अब फिल्म का एक और गाना ‘अखियां’ रिलीज कर दिया है।


इस गाने में मुख्य कलाकार एमी विर्क और सरगुन मेहता एक पार्टी सेटअप में दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पेप्पी पार्टी एंथम को अम्मी विर्क और अफसाना खान ने गाया है। इसे जानी ने लिखा है और बी प्राक ने संगीत दिया है।


जगदीप सिद्धू द्वारा लिखित और निर्देशित ‘क़िस्मत 2’ फ़िल्म अंकित विजन, नवदीप नरूला और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है। इसका म्यूजिक टिप्स लेबल के तहत रिलीज किया गया है। यह फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा 23 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

कैच के नए कैम्पेन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर

Bundeli Khabar

सुब्रत दत्ता, सुनीता रजवार और इश्तियाक खान की फिल्म “आँछि” छींकने वाली लेकिन यह एंटी-कोरोना कॉमेडी, रोते हुए को भी हँसा देगी

Bundeli Khabar

वन माइक स्टैंड 2′ के साथ स्टैंड-अप कॉमेडी में चेतन भगत ने आजमाया हाथ, फैंस हुए खुश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!