20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 12
मध्यप्रदेश

रुपए दोगुना करने का लालच दे कर दो सगे भाइयों ने लोगो को लगाया लाखों का चूना

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

दो सगे भाइयों ने उजारपूर्वा बस्ती में रहने वालों को apcl कंपनी में रुपए दोगने करने का लालच देकर लाखों का चूना लगा दिया जहा बस्ती के पीड़ित लोग अपने साथ हुई धोकाधड़ी की शिकायत लेकर अखिल भारतीय सुदर्शन समाज के साथ यादव कालोनी पुलिस चौकी पहुँचे।

जहाँ पीड़ितों ने बताया की उजारपूर्वा में रहने वाला अप्पा राव और उसका भाई रामा राव ने बस्ती में आकर सभी को ये बताया की एक कंपनी apcl है जो रुपए दोगने करके देती है उन्हें भी रुपए दोगने मिले है,वही बस्ती के लोग दोनों भाइयों के झांसे में आ गए और अप्पा राव और रामा राव को अपनी जमा पूंजी दे दीं,लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया और बस्ती के लोगो ने जब अपने रुपए दोनों भाईयों से वापस मांगे तो दोनों भाई आना कानी करने लगे,पीड़ित बस्ती वालो ने बताया की करीब 20 लोगो ने लाखों रुपये दोनों भाईयो के दिये है अब वह रुपए देने में आनाकानी कर रहे है।

वही चौकी प्रभारी दिनेश गौतम द्वारा पीड़ित लोगों की शिकायत लेते हुए दोनों भाइयों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए बस्ती वालो को आश्वासन दिया है की जल्द ही इस प्रकरण में कार्यवाही की जाएगी।

Screenshot 2022 0314 092322

Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर जबलपुर ने किया पाटन दौरा, दिए आवश्यक निर्देश

Bundeli Khabar

राजनीति: कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

Bundeli Khabar

सौर्य ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु स्थल निरीक्षण करने आया जाँच दल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!