18.1 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
images 9
क्राइम

दुुष्कर्म: गर्भवती महिला के साथ दिव्यांग ने किया दुष्कर्म

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के मदनमहल थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ दिव्यांग व्यक्ति ने जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है,मदन महल पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय पीड़िता एक लॉज में काम करती है वह 5 महीने से गर्भवती भी है वह काम करने के बाद अपने घर जा रही थी थकान लगने के कारण पीड़िता उत्सव बारात घर के पास एक पेड़ के नीचे आराम करने लगी शाम करीब 5:00 बजे अन्नपूर्णा होटल के पास झोपड़ी में रहने वाला 45 वर्षीय दिव्यांग राजेश प्रसाद कोल आया और उसने जबरदस्ती करते हुए पीड़िता के साथ रेप कर दिया| पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजेश प्रसाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया है|

वही मामले में मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि राजेश प्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है आरोपी को मदन महल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

कुख्यात बदमाशों के आशियाने पर चला बुलडोजर

Bundeli Khabar

मर्डर: बदमाशों द्वारा चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या

Bundeli Khabar

ट्रेन में लाखों का सोना बरामद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!