26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0311 093102
क्राइम

रेत कारोबारी के बेटे के अपहरण कर हत्या का खुलासा

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

गोसलपुर में हुए हत्याकांड में पुलिस ने किया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार, शराब पीने के लिए उधारी पैसों को लेकर हुआ था मनमुटाव कर दी राहुल राजपूत की हत्या

जबलपुर के गोसलपुर क्षेत्र में हुए पिछले दिनों राहुल राजपूत की हत्याकांड मामले में जबलपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि तीनों आरोपी सुनील चौधरी सुनील तिवारी विजय रजक ने शराब के पैसे की उधारी के मनमुटाव के चलते राहुल राजपूत की हत्या कर दी है राहुल राजपूत के परिजनों ने गोसलपुर पुलिस को सूचना दी थी कि राहुल राजपूत का अपहरण कर अपहरणकर्ता द्वारा 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई है

आपको बता दें कि 8 मार्च को जबलपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का नर कंकाल जंगलों में पड़ा हुआ है जिस पर पुलिस ने नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजते हुए पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि यह कंकाल राहुल राजपूत का है जिस पर पुलिस ने जांच करते हुए 3 आरोपियों सुनील चौधरी सुनील तिवारी और विजय रजक को पूरे मामले में गिरफ्तार किया है आरोपियों से कढ़ाई के साथ पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों आरोपियों ने शराब के लिए पैसों की उधारी के चलते राहुल राजपूत की हत्या कर दी है वही पुलिस ने तीनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियार चाकू और रॉड भी जप्त कर ली है वही आरोपियों द्वारा राहुल राजपूत के परिजनों से फिरौती की मांग भी की गई थी जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश करने जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

आर्यन खान को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

Bundeli Khabar

पुलिस पर चाकु से हमला करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Bundeli Khabar

हत्या: गैंग में शामिल न होना पड़ा मँहगा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!