24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images 3 12
क्राइम

मर्डर: सेना से रिटायर अफसर की बेटे ने की हत्या

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

फावड़े से बार करके की हत्या आईजी ऑफिस के बाजू में रहता था यह परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित आईजी ऑफिस के बगल में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पिता की फावड़े से वार करके हत्या कर दी वारदात शुक्रवार रात 9:30 बजे की बताई जा रही है भाई के द्वारा मामले की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है वही मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि आईजी ऑफिस के बाजू में रहने वाले 65 वर्षीय अशोक गुप्ता सीडीएस के रिटायर असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर थे पत्नी की मौत के बाद अपने बेटे वैभव गुप्ता के साथ रहते थे।

IMG 20220226 WA00622

शुक्रवार की रात अशोक गुप्ता और उनके बेटे वैभव गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई अशोक ने अपने छोटे भाई कौशल्या अपार्टमेंट निवासी अनिल कुमार गुप्ता को घर बुलाया अनिल वहां वैभव को समझा रहे थे तभी वैभव गुस्से में आ गया और उसने घर में रखे फावड़े से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया सिर पर गंभीर चोट आने के कारण अशोक गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अशोक के घर की छत टूट गई थी इसका निर्माण कार्य चल रहा था इसी निर्माण कार्य में फावड़े का उपयोग किया जा रहा था पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़े को जप्त कर लिया है वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था


Bundelikhabar

Related posts

दो लुटेरी दुल्हनों के साथ आठ पुरुष सहयोगी पुलिस द्वारा दबोचे गए

Bundeli Khabar

दुुष्कर्म: गर्भवती महिला के साथ दिव्यांग ने किया दुष्कर्म

Bundeli Khabar

शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!