22.9 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220309 WA0037
मध्यप्रदेश

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

Bundelikhabar

रिपोर्ट/सुधीर द्विवेदी सागर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम बरारू के नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने और खुले में शौच नहीं करने के प्रति जागरूक किया

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्लम एरिया सहित झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है

डॉ.हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से बीएससी बीएड एवं बीए बीएड के छात्र-छात्राएं सामुदायिक कार्य हेतु बरारू ग्राम में 1 सप्ताह के लिए आए हैं इन विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत पर रैली एवं समावेशी शिक्षा पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत की गई जिसमें माध्यमिक विद्यालय बरारू के छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को, शिक्षकों एवं सरपंच मीरा गब्बर पटेल को भी सम्मिलित किया ,ग्राम बरारू में जगह जगह जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया तथा खुले में शौच नहीं जाने एवं इससे होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि खुले में शौच करने से एक ओर जहां बदबू एवं गंदगी फैलती है, वहीं दूसरी ओर इस पर मक्खी-मच्छर बैठते हैं और बाद में हमारे खाने को दूषित करते हैं। इस कारण डायरिया, हैजा सहित अन्य प्रकार की बीमारियां पनपती हैं। इसलिए खुले में शौच ना जाएं और शौचालय का इस्तेमाल करें। इस मौके पर शासकीय शिक्षक ने भी अपने दो शब्द रखे।

Screenshot 2022 0309 172717

बही नारे लगाकर ग्राम में जागरूकता फैलाई गई कार्यक्रम का अयोजन अबुल कलाम समूह के विद्या यादव, जाहर सिंह, देशना जैन, प्रगति, प्रियंका यादव ,विकास जैन , अंकित, तन्वी , युक्ता , राजकुमार ,रंगनाथ , अर्पल, संस्मृति, कामिनी, देवंती ,प्रभुदयाल,अंशुल, निधि,पल्लवी, श्रद्धा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमति मीरा गब्बर पटेल जी रहे।


Bundelikhabar

Related posts

खरीदी केंद्रों में हो रही लगातार धांधली के विरोध में सौंपा ज्ञापन: उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bundeli Khabar

बिजावर में हो रही खाद की कालाबाजारी

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में कर्रापुर नगर में किया संकल्प सत्याग्रह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!