21.1 C
Madhya Pradesh
November 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211209 WA0014
मध्यप्रदेश

बिजावर विवाह पंचमी : हरे बांस मंडप छाए सिया जू को राम व्याहन आये

Bundelikhabar

बिजावर/ शमीम खान
भगवान श्री राम के परिणय उत्सव विवाह पंचमी बड़ी धूमधाम से बिजावर नगर में मनाई गई, यहाँ रियासत कालीन समय से यह परंपरा चली आ रही है छतरपुर जिले में एक मात्र बिजावर ही ऐसा नगर है जहाँ प्रभु श्री राम का निवास अलग और जानकी जी का अलग निवास स्थान है भगवान श्री राम के निवास स्थान को राम निवास एवं जानकी जी के निवास को जानकी निवास माना जाता है, जहाँ प्रतिवर्ष दोनो मंदिरों में विवाह पंचमी की धूम होती है राम निवास में लग्न फलदान से ले कर विवाह के समस्त रीति रिवाजों को उसी प्रकार से बड़े श्रद्धा भाव द्वारा मनाया जाता है फिर विवाह पंचमी के भगवान श्री राम की बारात निकाली जाती है जो नगर भ्रमण करते हुए माता सीता के निवास स्थान राजमहल जानकी निवास मंदिर पहुंचती है जहां प्रभु श्री राम का पाणिग्रहण होता है।

FB IMG 1639021364898

प्रतिबर्ष की भांति इस बर्ष भी भगवान श्री राम की बारात राम निवास से जानकी निवास के लिए निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ माता सीता के निवास स्थान जानकी निवास पहुंची, हजारों की संख्या में श्रद्धालु राम भगवान की बारात में शामिल हुए, सारे नगर से भ्रमण करते हुए भगवान पुरुषोत्तम की पालकी मोहनगंज, रतनगंज फिर बसस्टैंड से होते हुए विवाह मंडप पहुंची जहाँ भगवान श्री राम का और जानकी माता का विवाह संपन्न कराया गया।


Bundelikhabar

Related posts

दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ, चलेगा एक माह

Bundeli Khabar

रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Bundeli Khabar

साकेत धाम मोहंगनज में विराजी माँ काली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!