28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0308 092704
मध्यप्रदेश

यूक्रेन से आए छात्र-छात्राओं से मिले सांसद

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

यूक्रेन से आए जबलपुर के छात्र-छात्राओं से मिले सांसद राकेश सिंह, गुलदस्ता दे कर सांसद राकेश सिंह ने किया छात्र-छात्राओं का स्वागत

जबलपुर के यूक्रेन में फंसे सभी छात्र छात्राएं वापस जबलपुर पहुंच चुके हैं उनमें से 5 छात्र छात्राओं से जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने मुलाकात की और उनके जबलपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया है।

वहीं सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे जबलपुर के सभी छात्र छात्राएं वापस अपने शहर आ चुके हैं यूक्रेन में जबलपुर का कोई भी व्यक्ति अब नहीं फंसा है सब को सुरक्षित यूक्रेन से निकाल लिया गया है वहीं अभी भी भारत के कुछ व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं जिन्हें निकालने का प्रयास भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है जल्द ही उन्हें भी सुरक्षित भारत सरकार द्वारा निकाल लिया जाएगा वहीं सांसद राकेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से यूक्रेन और रूस के युद्ध के बीच 2 भारतीयों की मौत हुई है वह एक दुखद घटना है वही अभी भी कुछ भारतीय छात्र-छात्राएं यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का प्रयास भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है वही छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर भी भारत सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर भी भारत सरकार द्वारा उचित कदम उठाए जाएंगे वही यूक्रेन से लौटी छात्रा रिया का कहना है कि भारत सरकार की मदद की वजह से अपने घर वापस आ पाई हैं लगातार भारत सरकार द्वारा उनके साथ बातचीत की जा रही थी जिसके कारण उनकी वतन वापसी हो पाई है वही अभी भी बहुत से छात्र छात्राएं यूक्रेन में फंसे हैं भारत सरकार से यही मांग है कि यूक्रेन में फंसे छात्र छात्राओं को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए।


Bundelikhabar

Related posts

आम जन के साथ स्कूली बच्चों ने किया शराब दुकान का विरोध

Bundeli Khabar

सम्मान समारोह के विरोध में कांग्रेस की FIR की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष का सामने आया बड़ा बयान

Bundeli Khabar

प्रदेश के मुखिया ने की बड़ी घोषणा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!