जबलपुर/ब्यूरो
मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के पदाधिकारी हुए बैठक में शामिल
जबलपुर में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जबलपुर के भेड़ाघाट में हुआ जिसमें सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया वहीं कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर किस प्रकार की रणनीति भविष्य में बनाई जानी है इस बात को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।
वही महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 11 मार्च को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा वहीं अगर इस प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा नहीं माना जाता तो 28 और 29 मार्च को काम बंद हड़ताल तृतीय वर्ग कर्मचारी महासंघ एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के बैनर की जाएगी।

